{"_id":"63d535e07e570e02a564b4e5","slug":"result-of-teacher-eligibility-test-of-urdu-subject-remained-zero-percent-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE TET Result: शून्य फीसदी रहा उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE TET Result: शून्य फीसदी रहा उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम
Sat, 28 Jan 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:21 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दिसंबर में करवाई गई सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उर्दू विषय की परीक्षा का परिणाम शून्य फीसदी रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दिसंबर में करवाई गई सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उर्दू विषय की परीक्षा का परिणाम शून्य फीसदी रहा है। उर्दू विषय का टेट एक भी अभ्यर्थी पास नहीं कर पाया है। अन्य विषयों के परिणाम में भी काफी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा दिसंबर में करवाई थी।
विज्ञापन
इसके लिए 38,140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 34,501 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 3,639 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में 5,229 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है, जबकि परीक्षा में बैठे 29,272 अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा में फेल घोषित हुए हैं। परीक्षा परिणाम 15 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
उत्तरकुंजी में दर्ज आपत्तियों के बाद घोषित किया है परिणाम : डॉ. मधु
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षाओं का परिणाम पूर्व में जारी अस्थाई उत्तरकुंजी में दर्ज उत्तरों के संदर्भ में दर्ज करवाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा के बाद तैयार किया गया है। परीक्षा परिणाम परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मतिथि डालकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
किस विषय में कितने हुए पास
विषय आवेदन हाजिर अनुपस्थित पास प्रतिशतता
भाषा अध्यापक 4088 3763 325 800 21.26
पंजाबी 162 93 69 15 16.13
शास्त्री 2028 1865 163 536 28.74
टीजीटी आर्ट्स 17173 15248 1925 1214 7.96
टीजीटी मेडिकल 6146 5648 498 1368 24.22
टीजीटी नॉन मेडिकल 8535 7880 655 1296 16.45
उर्दू 8 4 4 0 0