{"_id":"63cfc981b76e3d29e4161a7f","slug":"renuka-thakur-became-the-first-cricketer-of-the-state-to-make-a-place-in-icc-s-odi-t20-team-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: आईसीसी की वनडे, टी-20 टीम में स्थान बनाने वाली प्रदेश की पहली क्रिकेटर बनीं रेणुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: आईसीसी की वनडे, टी-20 टीम में स्थान बनाने वाली प्रदेश की पहली क्रिकेटर बनीं रेणुका
Wed, 25 Jan 2023 11:26 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:26 AM IST
सार
क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आईसीसी की साल 2022 की एकदिवसीय और टी-20 टीम में रेणुका को भी शामिल किया गया है। रेणुका हिमाचल की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से जारी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आईसीसी की साल 2022 की एकदिवसीय और टी-20 टीम में रेणुका को भी शामिल किया गया है। रेणुका हिमाचल की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्हें आईसीसी की ओर से जारी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। आईसीसी की ओर से 11-11 महिला खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें भारत की पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। हिमाचल की रेणुका भी टीम में हैं। इसके अलावा आईसीसी की टी-20 महिला टीम में आस्ट्रेलिया टीम की तीन खिलाड़ी, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की चार खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर हैं।
विज्ञापन
जबकि वनडे टीम में हरमीनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह के नाम शामिल हैं। वर्ष 2022 में रेणुका खेल के दम पर काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल सात टी-20 मैच खेले और आठ विकेट हासिल किए। राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में रेणुका को बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 5.21 की इकॉनमी रेट से 17 विकेट लिए। वहीं आईसीसी महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिकेटरों में रेणुका का नाम भी शामिल है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश की महिला खिलाड़ी का आईसीसी टीमों में जगह पाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रेणुका से दूसरी महिला क्रिकेटरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन