फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Remains of four more victims found after 56 years of plane crash, post-mortem in Losar

हिमाचल: विमान हादसे में 56 साल बाद मिले चार और पीड़ितों के अवशेष, लोसर में होगा पोस्टमार्टम

Tue, 01 Oct 2024 02:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2024 02:08 PM IST
सार

चंद्रभागा में भारतीय वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त के 56 साल बाद चार और पीड़ितों के अवशेष मिले हैं। 

विज्ञापन
Remains of four more victims found after 56 years of plane crash, post-mortem in Losar
लाहाैल-स्पीति में 2003 में मिला क्रैश हुए विमान का मलबा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंद्रभागा में भारतीय वायुसेना के एएन-12 विमान दुर्घटनाग्रस्त के 56 साल बाद चार और पीड़ितों के अवशेष मिले हैं। एसपी लाहौल-स्पीति, मयंक चौधरी ने कहा कि करीब 56 साल पहले 1968 में, 102 जवानों को लेकर जा रहा भारतीय वायुसेना का विमान एएन-12 ढाका ग्लेशियर के पास चंद्रभागा-13 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पहले भी इस दुर्घटना में शवों को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। पांच शव बरामद किए जा चुके थे। सितंबर में शवों को बरामद करने के लिए एक टीम फिर सक्रिय हुई और इस बार चार शव बरामद हुए। कहा कि शव सड़ी-गली अवस्था में थे। मृतकों की पहचान सहारनपुर के मलखान सिंह, पौड़ी गढ़वाल के सिपाही नारायण सिंह, हरियाणा के रेवाड़ी के सिपाही मुंशी राम और केरल के थॉमस चेरियन के रूप में हुई है। शवों की बरामदगी के बाद पुलिस ने सेना से संपर्क किया। शवों को लोसर लाया जा रहा है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed