फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to consumers: August ration quota will be taken in Himachal this month, Directorate issued orders

उपभोक्ताओं को राहत: हिमाचल में इस माह ले सकेंगे अगस्त का राशन कोटा, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Sat, 02 Sep 2023 11:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Sep 2023 11:32 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जो लोग अगस्त महीने में डिपुओं से सस्ता राशन नहीं ले पाए हैं, वह सितंबर के कोटे के साथ इसे ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Relief to consumers: August ration quota will be taken in Himachal this month, Directorate issued orders
आटा व चावल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जो लोग अगस्त महीने में डिपुओं से सस्ता राशन नहीं ले पाए हैं, वह सितंबर के कोटे के साथ इसे ले सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल के बाढ़ प्रभावित व जनजातीय क्षेत्र में लोगों ने सस्ता नहीं लिया है। अब यह राशन लैप्स नहीं माना जाएगा। हिमाचल में 20 फीसदी ऐसे उपभोक्ता हैं, जो खराब मौसम की वजह से डिपो नहीं पहुंच पाए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में अमूमन पिछला कोटा लैप्स हो जाता है, क्योंकि डिपोधारक पुराना कोटा नहीं उठाते हैं। हिमाचल में 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को प्रति महीने चार में से पसंद की तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), नमक, चीनी पर सब्सिडी पर दे रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश को आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर मुहैया करा रही है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि अगस्त महीने राशन का कोटा लैप्स नहीं माना जाएगा। इसे सितंबर में दिया जाएगा।
विज्ञापन


30 सितंबर तक करवा सकेंगे केवाईसी
प्रदेश सरकार ने केवाईसी कराने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब राशनकार्ड उपभोक्ता 30 सितंबर तक केवाईसी करवा सकेंगे। प्राकृतिक आपदा के चलते यह तिथि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed