{"_id":"61def0937aa38e3dcc28ae91","slug":"relief-for-passengers-shimla-dharamsala-heli-taxi-fare-reduced-by-20-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहत: 20 फीसदी कम हुआ शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहत: 20 फीसदी कम हुआ शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया
Wed, 12 Jan 2022 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:45 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें कम करने का मुद्दा नई दिल्ली में पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव राजदान से उठाया था। वर्तमान में शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया 20 फीसदी कम किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पवन हंस कंपनी से किराया घटाने का यह मसला उठाया गया था। इसे घटा दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने कुछ दिन पहले ही शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की दरें कम करने का मुद्दा नई दिल्ली में पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव राजदान से उठाया था।
विज्ञापन
वर्तमान में शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। पहले हेली टैक्सी शिमला से मंडी जाती है और उसके बाद यह मंडी से धर्मशाला पहुंचती है। शिमला से धर्मशाला का वर्तमान में किराया 7300 रुपये के आसपास रहता है। यह शिमला से मंडी या मंडी से धर्मशाला का 3665 रुपये है। उन्होंने कहा कि शिमला से उड़ान अब संजौली हेलीपोर्ट से भी संभव होगी।
विज्ञापन