फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Reel and real life heroes of Kargil war will be face to face in the himachal byelection

हिमाचल: उपचुनाव में आमने-सामने होंगे कारगिल युद्ध के रील और रियल लाइफ के हीरो

Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 05:00 AM IST
सार

जल्द रील और रियल चरित्र चुनावी जंग में आमने-सामने होंगे। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी के रूप में ब्रिगेडियर मोरचा संभालेंगे तो दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में अभिनेता और सांसद राज बब्बर जुबानी हमला बोलेंगे। दिलचस्प यह होगा कि चुनावी जंग में कांग्रेस के स्टार प्रचारक में रूप में वह किस तरह से ब्रिगेडियर के सामने हुंकार भरेंगे। 

विज्ञापन
Reel and real life heroes of Kargil war will be face to face in the himachal byelection
भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर व अभिनेता राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय उपचुनाव में कांग्रेस हिंदी सिनेमा की चर्चित एलओसी कारगिल फिल्म में ब्रिग्रेडियर कुशाल ठाकुर (भाजपा प्रत्याशी) का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज बब्बर को स्टार प्रचारक के रूप में फील्ड में उतारेगी। जल्द रील और रियल चरित्र चुनावी जंग में आमने-सामने होंगे। एक तरफ भाजपा प्रत्याशी के रूप में ब्रिगेडियर मोरचा संभालेंगे तो दूसरी ओर कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में अभिनेता और सांसद राज बब्बर जुबानी हमला बोलेंगे। दिलचस्प यह होगा कि चुनावी जंग में कांग्रेस के स्टार प्रचारक में रूप में वह किस तरह से ब्रिगेडियर के सामने हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजनीति: हिमाचल की तीन महिलाओं ने ही पार की संसद की दहलीज
विज्ञापन


कारगिल युद्ध में 18 ग्रेनेडियर के कमान अधिकारी के रूप में रीयल लाइफ हीरो बिग्रेडियर ने ही सामरिक महत्व की टाइगर हिल और तोलोलिंग की चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर कब्जा किया। इस असाधारण पराक्रम के लिए युद्ध सेवा मेडल से ब्रिगेडियर कुशाल को सम्मानित किया गया था। यूनिट ने  रिकॉर्ड 52 वीरता पुरस्कार प्राप्त किए थे। 2003 में रिलीज फिल्म में कुल 32 अभिनेताओं ने अहम रोल निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, नागार्जुन, मनोज वाजपेयी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर आदि शामिल थे। अभिनेत्रियों में करीना कपूर, रानी मुखर्जी, ईशा देओल आदि मुख्य भूमिकाओं में थीं। लेह की ऊंचाई में शूट की जा रही फिल्म एलओसी कारगिल में 1000 सेना के जवान भी शामिल हुए थे। मंगलवार को ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर कुल्लू के लग वैली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कुशाल ने नाम के आगे बिग्रेडियर तो पीछे ठाकुर लिखवाया 
वहीं, मंडी लोकसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। भाजपा प्रत्याशी कुशाल चंद ने कुशाल के आगे बिग्रेडियर और सरनेम में ठाकुर लगाने का आवेदन किया था, जिसे नियमों के तहत स्वीकार कर लिया गया। अब बैलेट पेपर में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर बिग्रेडियर कुशाल ठाकुर नाम चढ़ेगा। अब 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 13 अक्तूबर को नाम वापस लेने की समयावधि पूर्ण होने के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा। दो नवंबर को मतगणना होगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed