फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   red bute plum sold at a price of 115 rupee per kilogram in kullu

Kullu: भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम की दस्तक, 115 रुपये किलो बिका

Thu, 25 May 2023 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 25 May 2023 05:50 PM IST
सार

आढ़ती सोहन लाल ने कहा कि सब्जी मंडी भुंतर में प्लम 115 रुपये प्रतिकिलो बिका है। पंजाब व हरियाणा से व्यापारी पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली व उतर प्रदेश से भी व्यापारी आएंगे।

विज्ञापन
red bute plum sold at a price of 115 rupee per kilogram in kullu
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम ने दस्तक दे दी है। सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 115 रुपये प्रति किलो तक बिका है। प्लम की फसल कम होने के चलते इस बार बागवानों को उम्मीद के मुताबिक दाम मिल रहे हैं। शुरुआती दौर में प्लम के उम्दा दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। पिछले साल बागवानों का प्लम शुरू में 90 से 100 रुपये प्रति किलो बिका था।

विज्ञापन


बुधवार को जिले में बारिश का दौर रहा,।इसलिए वीरवार को मंडी में प्लम अधिक संख्या में नहीं आया। इसके साथ ही खुमानी की भी आमद कम रही। प्लम की अर्ली वैरायटी लगभग अब मंडियों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, प्लम में मिठास आने के साथ यह पकना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


जून के दूसरे सप्ताह में जिला में प्लम सीजन की शुरुआत हो जाएगी। सब्जी मंडी भुंतर में पंजाब व हरियाणा के व्यापारी प्लम खरीदने के लिए पहुंच चुके हैं। प्लम की फसल कम होने के चलते बाहरी राज्यों के व्यापारी प्लम को हाथोंहाथ खरीद रहे हैं। इसका फायदा सीधे तौर पर बागवानों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, गोपी चंद, मनोहर लाल, देशराज, लीलामणि और खेम चंद ने कहा कि रेड ब्यूट प्लम की दस्तक के साथ मंडी में 110 से 115 रुपये दाम मिलना शुभ संकेत है। इस बार प्लम के दाम अच्छे रहने की उम्मीद है। प्लम ख्ररीदने के लिए कुल्लू-मनाली में आने वाले पर्यटकों की भी खूब डिमांड रहती है।


सब्जी मंडी भुंतर के आढ़ती सोहन लाल ने कहा कि सब्जी मंडी भुंतर में प्लम 115 रुपये प्रतिकिलो बिका है। पंजाब व हरियाणा से व्यापारी पहुंच चुके हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली व उतर प्रदेश से भी व्यापारी आएंगे। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा का फायदा बागवानों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed