{"_id":"60ce19478ebc3e2e0a3b8a98","slug":"recruitment-process-of-386-forest-guards-started-in-himachal-know-the-last-date-of-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: हिमाचल में 386 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी: हिमाचल में 386 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
Sat, 19 Jun 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:56 PM IST
सार
हिमाचल वन मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभाग में 311 वन रक्षक की भर्ती के लिए 5 जुलाई को संबंधित जिले के मुख्य वन अरण्यपाल या वन अरण्यपाल प्रक्रिया और चयन के मापदंड के संबंध में विज्ञापन जारी करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल वन विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड के चलते लगातार टल रही वन रक्षक भर्ती की प्रक्रिया शनिवार को शुरू हो गई है। वन विभाग व वन विकास निगम में कुल 386 पदों को भरने के लिए पीसीसीएफ हॉफ की ओर से सभी वन मंडलों को भर्ती के लिए आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 6 जुलाई से 19 अगस्त तक सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे। वन मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभाग में 311 वन रक्षक की भर्ती के लिए 5 जुलाई को संबंधित जिले के मुख्य वन अरण्यपाल या वन अरण्यपाल प्रक्रिया और चयन के मापदंड के संबंध में विज्ञापन जारी करेंगे। वहीं, वन निगम के वन रक्षक के 75 पदों के लिए निगम के निदेशक दक्षिण विज्ञापन रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
यह भर्ती राज्य स्तर पर होगी, जबकि वन विभाग में मंडल स्तर पर पद भरे जाएंगे। कोविड के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को भी हर मंडल के स्तर पर आयोजित कराया जाएगा। पहले प्रदेश में सिर्फ तीन स्थानों पर ही पीईटी प्रस्तावित था। 20 अगस्त से 8 सितंबर के बीच आवेदनों की छंटनी होगी और 9 से 20 सितंबर के बीच शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सूचना दी जाएगी। 21 सितंबर से 20 अक्तूबर के बीच शारीरिक टेस्ट होंगे और 21 से 25 अक्तूबर के बीच सर्किल एडमिट कार्ड अपलोड करेंगे। 31 अक्तूबर को लिखित परीक्षा होगी। वहीं, 4 से 6 दिसंबर के बीच तीन दिन में मेरिट लिस्ट बनाकर अंतिम परिणाम जारी किए जाएंगे। पीसीसीएफ हॉफ डॉ. सविता ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कहां कितने पद भरने की है तैयारी
मंडल संख्या
बिलासपुर 30
चंबा 15
धर्मशाला 57
हमीरपुर 37
कुल्लू 30
मंडी 35
नाहन 20
रामपुर 23
शिमला 24
सोलन 17
वन्यजीव शिमला 15
वन्यजीव धर्मशाला 3
जीएचएनपी शम्सी 5
वन निगम 75