{"_id":"65438f63ec2cecb6e40474d6","slug":"recruitment-of-five-sports-coach-in-hpu-shimla-on-temporary-basis-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: एचपीयू में अस्थायी तौर पर रखे जाएंगे 5 खेलों के कोच, साक्षात्कार इस दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: एचपीयू में अस्थायी तौर पर रखे जाएंगे 5 खेलों के कोच, साक्षात्कार इस दिन
Thu, 02 Nov 2023 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:31 PM IST
सार
साक्षात्कार के दिन एक से दो बजे तक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। साक्षात्कार के लिए किसी को भी पत्र नहीं भेजे जाएंगे और उन्हें कोई टीए, डीए का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में अस्थायी तौर पांच खेलों के प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इनमें हॉकी, कबड्डी, खो-खो, बॉक्सिंग और कुश्ती के कोच रखे जाने हैं। इसके लिए विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग ने छह नवंबर को विवि में साक्षात्कार करवाने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रशिक्षकों के लिए एनसीटीई के तय नियमों और मानकों के अनुरूप पात्रता शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी छह नवंबर को साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
साक्षात्कार के रोज अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और श्रेणी सहित अन्य दस्तावेज साथ लाने होंगे। अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय में तय की गई तिथि को साक्षात्कार होंगे। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र और इसके साथ आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रति संलग्न करनी होगी। साक्षात्कार के दिन एक से दो बजे तक दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की जाएगी। साक्षात्कार के लिए किसी को भी पत्र नहीं भेजे जाएंगे और उन्हें कोई टीए, डीए का भुगतान नहीं होगा।
विज्ञापन
अस्थायी तौर पर रखे जाने के लिए चुने जाने वाले प्रशिक्षकों को 21 दिन और प्रति लेक्चर के हिसाब से एक हजार रुपये मानेदय दिया जाएगा। माह में यह मानदेय 35 हजार तक ही अदा किया जाएगा। सेवानिवृत्त हो चुके और 70 साल से कम आयु के शिक्षक भी अतिथि संकाय के रूप में सेवाएं दे सकेंगे। यह व्यवस्था नई नियुक्ति होने या इस सत्र के लिए ही की जाएगी। इन पांचों खेलों के प्रशिक्षकों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता विवि की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
विज्ञापन