{"_id":"5fabfdbd5572f0248f430428","slug":"recruitment-of-1400-constables-in-himachal-soon-kundu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 1400 कांस्टेबलों की भर्ती जल्द : कुंडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 1400 कांस्टेबलों की भर्ती जल्द : कुंडू
Wed, 11 Nov 2020 10:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पुलिस के डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस थानों में जवानों की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही 1400 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। सरकार से इसकी मंजूरी मिल गई है। पिछले कुछ महीनों में किन्नौर और लाहौल-स्पीति के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा में चीन की गतिविधियों की जानकारी के लिए सीमा पर युवा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश के साथ लगती सीमाओं में किसी भी तरह की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस पहले से ज्यादा मुस्तैद है। यह जानकारी सोलन में पांच जिलों की क्राइम रिव्यू बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान डीजीपी ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब ड्रोन की मदद लेगी
विज्ञापन
कुंडू ने कहा कि प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए पुलिस व्यापक स्तर पर काम कर रही है। महिलाओं और बच्चों के साथ साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं। इससे कम करने के लिए साइबर क्राइम सेल को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। डीजीपी ने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ऑटोमेटिक चालान शुरू किए गए हैं। प्रदेश भर में सीपीटी कैंटीन की मदद से पुलिस के कर्मियों को 30 फीसदी कम दामों में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन