{"_id":"5e6f37d28ebc3ea7d47b32df","slug":"recruitment-for-712-posts-in-private-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 712 पदों पर भर्ती करेगी कंपनी, 23 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 712 पदों पर भर्ती करेगी कंपनी, 23 मार्च तक करें आवेदन
Mon, 16 Mar 2020 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश मेनपॉवर एसोसिएट्स लिमिटेड कंपनी प्रदेश में 712 पदों पर भर्ती करने जा रही है। इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कंपनी कंप्यूटर ऑपरेटर, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, सिविल भर्ती अधिकारी, बिक्री प्रबंधक, हेल्पर, चालक, टीम प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक के पद साक्षात्कार के माध्यम से भरेगी।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने फार्म एचएमपीए बीबीएबी कॉलोनी सुंदरनगर में 23 मार्च तक जमा करवा सकते हैं। कंपनी महाप्रबंधक अविनाश शर्मा ने कहा कि विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 50 वर्ष रखी गई है। चयनित युवाओं को मासिक वेतन 12500 से 26300 रुपये तक दिया जाएगा। अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र हिमाचल, पंजाब और उत्तर प्रदेश रहेगा।
विज्ञापन