{"_id":"648c507c5065478f990e6642","slug":"recruitment-37-professors-assistant-professors-by-central-university-himachal-pradesh-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय भरेगा टीचिंग स्टाफ के 37 पद, सात जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CU Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय भरेगा टीचिंग स्टाफ के 37 पद, सात जुलाई तक करें आवेदन
Fri, 16 Jun 2023 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 05:37 PM IST
सार
प्रोफेसर के 13 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 और असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद नियमित तौर पर भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पांच पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय टीचिंग स्टाफ के 37 पद भरेगा। 30 पद नियमित और सात पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों के लिए अभ्यर्थी सात जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पदों को भरने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सीयू प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर के 13 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 और असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद नियमित तौर पर भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पांच पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों से 500, ओबीसी वर्ग से 400 रुपये शुल्क लिया जाएगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
विज्ञापन