Kullu News: वायुसेना के हेलिकाप्टर से शैंशर पहुंचाया 1.3 टन राशन, शाकटी के लिए मेडिकल टीम भेजी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दूरदराज क्षेत्र के गांव शाक्टी को एक मेडिकल टीम भेजी गई है। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वायुसेना के हेलिकाप्टर को शाक्टी के साथ लगते क्षेत्र में उतारा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना के हेलिकाप्टर की मदद से गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के दूरदराज क्षेत्र के गांव शाक्टी को एक मेडिकल टीम भेजी गई है। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच वायुसेना के हेलिकाप्टर को शाक्टी के साथ लगते क्षेत्र में उतारा गया है। मेडिकल टीम में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट शामिल हैं। मेडिकल टीम को दवाओं के साथ स्थानीय लोगों के इलाज के लिए भेजा गया है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि शाक्टी में कुछ लोग बीमार हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने कारण मरीजों का इलाज चुनौतीपूर्ण था। प्रशासन ने इस कार्य के लिए वायुसेना की मदद ली है।
हेलिकाप्टर में 1.3 टन अनाज भी शैंशर ले जाया गया, जो आठ उचित मूल्यों की दुकानों के लिए नोडल स्थान है। राशन को शैंशर के साथ लगती पंचायतों की उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। शैंशर स्कूल के पास हेलिकाप्टर से राशन उतारा गया तो कुछ पैकेट नीचे फेंके गए, जिससे ये फट गए और राशन बिखर गया। हेलिकाप्टर की हवा से स्कूल की छत को भी क्षति हुई है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि हेलिकाप्टर को शाक्टी के साथ लगती नदी के तट पर उतारना चुनौतीपूर्ण कार्य था। विंग कमांडर शैलेश सिंह की अगुवाई में यह सब संभव हो पाया है।