फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ration card consumers will get refined oil in depots next month, corporation has sought tenders

Himachal: राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने डिपो में मिलेगा रिफाइंड तेल, निगम ने मांगीं निविदाएं

Tue, 18 Feb 2025 10:29 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपो में रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल के टेंडर कर दिया है। 

विज्ञापन
Ration card consumers will get refined oil in depots next month, corporation has sought tenders
रिफाइंड तेल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले महीने से डिपो में रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने रिफाइंड तेल के टेंडर कर दिया है। कंपनियों को 28 फरवरी तक तेल के सैंपल जमा कराने को कहा गया है। एक सप्ताह में सैंपल की जांच होगी। जिन कंपनियों के सैंपल की गुणवत्ता सही होगी, 11 मार्च को उन कंपनियों की टेक्निकल बिड खुलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 20 मार्च के बाद उपभोक्ताओं को डिपो में तेल उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में अब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को एक लीटर सरसों तेल और एक लीटर रिफाइंड दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपो होल्डरों को तीन महीने सरसों तेल का कोटा एक साथ देने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

अभी उपभोक्ताओं को सिर्फ एक महीने तेल का कोटा दिया जा रहा था। कंपनी ने तेल की सप्लाई शुरू कर दी है। दूरदराज क्षेत्रों में सरसों तेल की खेप पहुंचाई जा रही है। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दो लीटर तेल, तीन किलो दालें (मलका माश और दाल चना), चीनी और नमक सब्सिडी पर दे रही है। वहीं आटा और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रहा है। उधर, खाद्य आपूर्ति निगम के महा प्रबंधक अरविंद शर्मा ने बताया कि रिफाइंड तेल का टेंडर कर दिया गया है। 28 फरवरी तक कंपनियों को सैंपल जमा करने को कहा गया है। इसके बाद टेक्निकल बिड खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed