{"_id":"65c77d016cf057b43d098c2f","slug":"ranji-trophy-himachal-takes-lead-of-47-runs-over-delhi-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: हिमाचल ने दिल्ली पर बनाई 47 रनों की बढ़त, प्रवीण ठाकुर और ऋषि धवन की बदौलत खड़ा किया बड़ा स्कोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranji Trophy: हिमाचल ने दिल्ली पर बनाई 47 रनों की बढ़त, प्रवीण ठाकुर और ऋषि धवन की बदौलत खड़ा किया बड़ा स्कोर
Sat, 10 Feb 2024 07:11 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:11 PM IST
सार
दूसरे दिन हिमाचल ने दिल्ली की टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहले दिन दिल्ली की टीम 264 रनों पर आलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
धर्मशाला में रणजी मैच
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीसीए धर्मशाला में खेले जा रहे रणजी मैच के दूसरे दिन हिमाचल ने 85 ओवरों में आठ विकेट खोकर 311 रन बनाए लिए हैं। अब तक उसने दिल्ली पर 47 रनों की लीड ले ली है। ओपनर प्रवीण ठाकुर के 85 और ऋषि धवन के नाबाद 95 रनों की बदौलत हिमाचल ने 311 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। तीसरे दिन सुबह ऋषि धवन शतक पूरा कर सकते हैं। दूसरे दिन हिमाचल ने दिल्ली की टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। पहले दिन दिल्ली की टीम 264 रनों पर आलआउट हो गई थी।
विज्ञापन
शनिवार को प्रवीण ठाकुर ने 137 गेंदों पर 85 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके लगाए। वहीं प्रशांत चोपड़ा दो रन बनाकर आउट हो गए। अंकित कल्सी ने 145 गेंदों पर 44 रन, एकांत सेन ने 10, निखिल गंगटा ने 4, शुभम अरोड़ा में 9, मुकुल नेगी ने 19 और विनय गलेटिया ने मात्र 9 रन बनाए। वहीं ऋषि धवन 95 और वैभव अरोड़ा 3 रनों पर नाबाद हैं। रविवार सुबह वे पारी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली की ओर से सिद्धांत ने 26 ओवर में 101 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा हिमांशु ने 22 ओवर में 66 रन देकर दो विकेट और अखिल चौधरी ने भी 13 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रांशु, आयुश और हिम्मत सिंह को विकेट नहीं मिला है। रणजी ट्रॉफी में हिमाचल की टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन