Ranji Trophy : दिल्ली 264 पर ढेर, हिमाचल के विनय गलेटिया ने झटके पांच विकेट
हिमाचल की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सात ओवर के खेल में ही दिल्ली की टीम ने 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल और दिल्ली के बीच शुरू हुए रणजी मैच में पहले दिन मेजबान गेंदबाजों के आगे मेहमान बल्लेबाज पस्त हो गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 264 रन पर ढेर हो गई। हिमाचल की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सात ओवर के खेल में ही दिल्ली की टीम ने 20 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। इसके बाद दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने आयुष बदोनी के साथ 97 रन की साझेदारी की ओर टीम को स्कोर 107 तक पहुंचाया।
दिल्ली की टीम 71 ओवर में 264 रन ही बना सकी। दिल्ली के कप्तान हिम्मत सिंह ने 60 और आयुष बदोनी ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हिमाचल की ओर गेंदबाजी करते हुए विनय गलेटिया ने पांच और वैभव अरोड़ा ने तीन विकेट हासिल किए। जबकि विपिन शर्मा ने दो विकेट चटकाए। पहली पारी में हिमाचल की टीम की शुरूआत भी खास नहीं रही। हिमाचल ने दूसरे ओवर में ही प्रशांत चोपड़ा के रूप में पहला विकेट खो दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल की टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। कप्तान अंकित कलसी और रवि ठाकुर क्रीज पर टिके हुए हैं।