{"_id":"656dc6a2e1fffb3ccb00da03","slug":"rampur-bushahr-outbreak-of-newcastle-disease-in-chickens-in-bhadrash-area-experts-advised-to-take-precaution-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: भद्राश क्षेत्र में मुर्गियों में न्यू कैसल बीमारी का प्रकोप, एहतियात बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: भद्राश क्षेत्र में मुर्गियों में न्यू कैसल बीमारी का प्रकोप, एहतियात बरतने की सलाह
Mon, 04 Dec 2023 06:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Dec 2023 06:02 PM IST
सार
रामपुर उपमंडल के भद्राश में इन दिनों मुर्गियों में न्यू कैसल नामक बीमारी का प्रकोप है। विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए मुर्गी पालकों को विशेष एहतियात बरने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मुर्गियों में न्यू कैसल बीमारी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के भद्राश में इन दिनों मुर्गियों में न्यू कैसल नामक बीमारी का प्रकोप है। विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए मुर्गी पालकों को विशेष एहतियात बरने की सलाह दी है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह बीमारी पोल्ट्री में 100 प्रतिशत संक्रामक और 90 से लेकर 100 प्रतिशत तक घातक है। जो किसान मुर्गी पालन करते हैं उन्हें भी अपने फार्म की साफ-सफाई का ध्यान रखने की आवश्यकता है। जैव सुरक्षा भी बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
यदि कोई भी मुर्गी पालक किसान अपनी मुर्गियों में अचानक मृत्यु या सांस लेने में दिक्कत या दस्त के लक्षण देखे तो अपने नज़दीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी के फार्म में इस बीमारी की पुष्टि हो जाती है तो वे सभी बची हुई मुर्गियों को नष्ट कर दें और दोबारा एक महीने तक उस शेड में मुर्गियों को न लाएं। चिकित्सा अधिकारी रामपुर डा. अनिल शर्मा ने बताया कि मुगियों में न्यू कैसल नामक की बीमारी फैली है। इसलिए मुर्गी पालक अपने फार्म में सफाई का विशेष ध्यान रखें। किसी मुर्गी में बीमारी की पुष्टि होने पर बची मुर्गियों को भी नष्ट करें। इस बीमारी को लेकर पशु पालन विभाग से तुरंत संपर्क करें।
विज्ञापन