फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramesh Dhawala called a meeting of disgruntled BJP workers, signs of political turmoil

HP Politics: धवाला ने भाजपा के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बोले- कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजैक किया

Fri, 31 Jan 2025 05:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री एवं ओबीसी नेता रमेश धवाला ने अपने खास एक दर्जन समर्थकों के साथ गांव धवाला में गुप्त बैठक की थी। 

विज्ञापन
Ramesh Dhawala called a meeting of disgruntled BJP workers, signs of political turmoil
पूर्व मंत्री रमेश धवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कभी भाजपा के फायर ब्रांड नेता रहे रमेश धवाला आजकल अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर हो गए हैं। उनके बयान देहरा और ज्वालामुखी हलके के साथ-साथ प्रदेश की राजनीतिक के भीतर उथल-पुथल मचाने के संकेत दे रहे हैं। दो दिन पहले ही पूर्व मंत्री एवं ओबीसी नेता रमेश धवाला ने अपने खास एक दर्जन समर्थकों के साथ गांव धवाला में गुप्त बैठक की थी। हालांकि यह बैठक गुप्त नहीं रह सकी थी। शुक्रवार को भी भाजपा नेता रमेश धवाला ने नाराज कार्यकर्ताओंकी एक मिलन बैठक देहरा में एक निजी भवन में की बैठक की।

विज्ञापन


इस बैठक में देहरा और ज्वालामुखी हलके के नाराज पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद रमेश धवाला ने कहा कि कुछ लोगों ने भाजपा पार्टी को हाईजेक कर लिया है। कहा कि कुछ दिनों के भीतर समानांतर संगठन खड़ा करेंगे। 15 साल पहले जो भाजपा थी, वो आज नजर नहीं आ रही। समय पर गीले-शिकवे दूर न किए तो निकट भविष्य में कुछ भी हो सकता है।  दूसरी तरफ राजनीति के जानकार इसे प्रेशर पॉलिटिक्स का पैंतरा भी मान रहे हैं। क्योंकि धवाला के बयान पार्टी द्वारा की गई उपेक्षा का दर्द बयां कर रहे हैं।

विज्ञापन

तीसरे मोर्चे के संकेत दे चुके ध्वाला
वहीं, वह अपने बयानों में तीसरे मोर्चे के संकेत दे चुके हैं, जो भाजपा हाईकमान की चिंता बढ़ाते दिख रहे हैं। संभव है देहरा में शुक्रवार को आयोजित बैठक के बाद धवाला भाजपा के प्रदेश के तमाम नाराज नेताओं को एक साथ लाने की मुहिम में जुटेंगे। ऐसा कर पाए तो भाजपा में नया बखेड़ा तय है। विशेषकर उन हलकों में, जहां भाजपा ने पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़कर बाहरी नेताओं को तवज्जो दी थी। हालांकि, धवाला के साथ कौन हाथ मिलाता है और कौन भाजपा में डटा रहता है, ये भी दिलचस्प रहेगा। माना जा रहा है कि इसी माह रमेश धवाला तीसरे मोर्चे के गठन लिए भाजपा से नाराज चल रहे नेताओं से एक एक करके बैठक करना शुरू कर देंगे।

नए लोगों का हो स्वागत, पुरानों के सम्मान में न रहे कमी : शांता
प्रदेश भाजपा में चला रही गतिविधियों और उसमें हो रही बातों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुखर हुए उन्होंने कहा कि संकट के समय जिन भाजपा नेताओं ने करोड़ों रुपये की थैली को ठोकर मारकर पार्टी के सम्मान की रक्षा की है, ऐसे नेताओं का सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। शांता कुमार ने किसी नेता या कार्यकर्ता का नाम नहीं लिया। लेकिन, देहरा में रमेश धवाला के छलक रहे दर्द को देखकर अपरोक्ष रूप से शांता कुमार ने अपना बात रखी है। 1998 में बतौर निर्दलीय विधायक बने रमेश धवाला ने करोड़ों रुपये के प्रलोभन को छोड़कर भाजपा का साथ देकर प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाई थी। शांता ने कहा कि पार्टी में नए लोग आते हैं, लेकिन पुराने लोगों के मान-सम्मान में कोई अंतर नहीं आना चाहिए। नए आने वाले नेताओं को पूरा मान सम्मान मिले, लेकिन पुरानों का मान-सम्मान बराबर रहे। पूरे भारत में भाजपा आज एक महा शक्ति के रूप में खड़ी है। लेकिन हिमाचल भाजपा में चिंताजनक स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इससे पूरी पार्टी में चिंता व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed