फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ram Mandir Pran Pratistha: Diwali will be celebrated in Manikarna, Himachal, thousands of lamps will be lit.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: हिमाचल के मणिकर्ण में मनेगी दिवाली, जलेंगे हजारों दीये

Fri, 12 Jan 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 11:42 AM IST
सार

देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है तो पार्वती घाटी के धार्मिक स्थल मणिकर्ण के लोगों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratistha: Diwali will be celebrated in Manikarna, Himachal, thousands of lamps will be lit.
जगमगाते दीये(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम की नगरी से प्रसिद्ध मणिकर्ण में 22 जनवरी को दिवाली जैसा उत्सव होगा। इस दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसके लिए राम मंदिर कमेटी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।  देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह है तो पार्वती घाटी के धार्मिक स्थल मणिकर्ण के लोगों को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में राम नाम का भजन कीर्तन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी  वितरित किया जाएगा और शाम को मंदिर के भीतर व बाहर परिसर में हजारों दीये जलाए जाएंगे। मंदिर कमेटी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को दिवाली की तरह मनाने जा रही है।

विज्ञापन


 कड़ाके की ठंड के बावजूद राम भक्तों को 22 जनवरी का खास इंतजार है। राम भक्त संजय शर्मा, नरोत्तम ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह तथा जगदीश ठाकुर का  कहना है कि राम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इससे बढ़कर हिंदुओं के लिए और क्या खुशी हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या नहीं जा पाएंगे, लेकिन राम स्थली मणिकर्ण जरूर जाएंगे और यहां होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।  बता दें कि सन 1650 ई. को जब भगवान रघुनाथ की मूर्ति को अयोध्या से कुल्लू लाया गया था तो मकराहड़ के बाद मूर्ति को मणिकर्ण के राम मंदिर में भी रखा गया था। राम मंदिर कमेटी मणिकर्ण के अध्यक्ष जनकराज शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की  प्रतिष्ठा के दिन राम मंदिर मणिकर्ण में पूजा पाठ के साथ भजन कीर्तन होगा और शाम को दीये जलाकर दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी इस दिन का खुशी से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed