फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ram Mandir Ayodhya : BJP had passed the proposal for construction of Ram temple in Palampur 34 years ago.

Ram Mandir Ayodhya : भाजपा ने 34 साल पहले पालमपुर में पारित किया था राम मंदिर निर्माण के लिए प्रस्ताव

Mon, 08 Jan 2024 12:37 PM IST
Krishan Singh विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

भाजपा ने पालमपुर के रोटरी भवन में 34 साल पहले जून 1989 में राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। 

विज्ञापन
Ram Mandir Ayodhya :  BJP had passed the proposal for construction of Ram temple in Palampur 34 years ago.
पालमपुर में हुई भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में पालमपुर का अहम स्थान होगा। भाजपा ने पालमपुर के रोटरी भवन में 34 साल पहले जून 1989 में राम मंदिर निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। यहा विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के साथ राष्ट्रीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई थी। यह बैठक तीन दिन 9 से 11 जून तक चली थी। बैठक में लाए गए राम मंदिर निर्माण के प्रस्ताव पर दो मिनट के भीतर ही मुहर लग गई थी। बैठक में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, विजयाराजे सिंधिया और शांता कुमार के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।  

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या में राम मंदिर बनाने के प्रस्ताव को पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कार्यकारिणी की बैठक में रखा था। इस पर अटल बिहारी वाजपेयी ने मुहर लगाई थी। राष्ट्रीय भाजपा कार्यकारिणी की यह पहली बैठक थी। इसका सारा जिम्मा उस समय हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष रहे शांता कुमार को सौंपा गया था। इस बैठक में कुछ लोगों को छोड़कर आखिरी समय तक राम मंदिर निर्माण के प्रस्ताव की जानकारी किसी को नहीं थी। यही कारण था कि गांधी ग्राउंड में हुई भाजपा की रैली में थाने तक लोग खड़े नजर आए थे, जो अब तक पालमपुर के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। भाजपा के नारे लगाते लोग सड़कों पर उतर आए थे। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal News: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रदेश के 52 संतों को निमंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन


महाभारत देखने शांता के घर पहुंची थीं विजयाराजे सिंधिया 
पालमपुर में बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं विजयाराजे सिंधिया शांता कुमार के घर टेलीविजन पर उस समय चले महाभारत सीरियल को देखने पहुंच गई गई थीं। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी थी। शांता कुमार ने कहा कि उस समय अपने घर पर विजयाराजे सिंधिया को अचानक देखकर वह भी हैरान हो गए थे। विजयाराजे महाभारत सीरियल को देखने से कभी नहीं चूकती थीं।

Trending Videos

मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 को जाएंगे अयोध्या
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। रविवार शाम को विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट अपडेट कर कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले समारोह में मैं मौजूद रहूंगा। बीते कुछ दिनों के दौरान विक्रमादित्य सिंह अयोध्या जाने को लेकर संशय में थे। मीडिया के पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि राम मंदिर तो जाऊंगा लेकिन 22 जनवरी के समारोह में शामिल रहूंगा या नहीं। यह मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद बताया जाएगा। रविवार को विक्रमादित्य सिंह मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ रोहड़ू के दौरे पर थे।  इस दौरान राम मंदिर समारोह को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई होगी। 

हर पंचायत से प्रतिनिधियों को ले जाएंगे अयोध्या : अनिरुद्ध
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी की बैठक रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कमेटी के अध्यक्ष राम कृष्ण शांड़िल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य तौर क्षेत्र के विधायक एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने भी शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत और विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड से 10-15 कार्यकर्ता राम मंदिर अयोध्या के दर्शन के लिए जाएंगे। 

प्राण प्रतिष्ठा में भाग नहीं लेंगे शांता कुमार
अयोध्या में बने राम मंदिर की पालमपुर में बनी रूपरेखा के मुख्य आयोजक की भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार 22 जनवरी को अयोध्या में राम प्रतिमा की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में भाग नहीं लेंगे। स्वास्थ्य कारणों इस समारोह में भाग नहीं लेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता उन्हें मिल गया है। शांता कुमार ने इस समारोह में स्वास्थ्य के कारणों के चलते जाने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed