फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ram Kumar writes Cricket World Cup history on Visiting Card

राम कुमार ने विजिटिंग कार्ड में लिख डाला क्रिकेट विश्व कप का इतिहास

Sat, 13 Jul 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Jul 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Ram Kumar writes  Cricket World Cup history on Visiting Card
- फोटो : अमर उजाला

सूक्ष्म लेखन के माहिर राम कुमार जोशी ने क्रिकेट विश्व कप के पूरे इतिहास को एक विजिटिंग कार्ड में लिख डाला है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भटोली गांव के जोशी ने वर्ष 2015 तक का इतिहास लिख दिया है। अब वे वर्ल्ड कप 2019 के खिताबी मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


विजिटिंग कार्ड के साइज में वर्ष 1975 से 2015 तक के मुकाबलों की विस्तृत जानकारी लिखी गई है। इसमें विश्व कप की शुरूआत, देशों के नाम, टीमों को मिलने वाली इनामी राशि, 1983 विश्व कप में खिलाड़ियों के नाम सहित अन्य जानकारी भी है। जोशी ने बताया कि वे सूक्ष्म लेखन के कार्य में वर्ष 1980 से लगे हुए हैं।

विज्ञापन

बेस्ट टीचर का मिला है अवॉर्ड

राम कुमार जोशी बतौर शिक्षक राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जखेड़ा में कार्यरत हैं। उन्हें सरकार ने वर्ष 2016 में बेस्ट टीचर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है। उन्हें फिल्मों से संबंधित फिल्म संग्रह और अन्य जानकारी एकत्रित करने का भी शौक है।

उन्होंने अभी तक 19,237 फिल्मों का संग्रह किया है। इस संग्रह में फिल्मों से संबंधित जानकारी, फिल्मों का नाम, वर्ष, निदेशक, अभिनेता और अभिनेत्री की जानकारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed