Rally of Himalaya: बाइक श्रेणी में मोहित ठाकुर बने रफ्तार के सरताज, कार रैली में सन्नी और कमल सिद्धू विजेता
27 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली में द्वितीय रैली ऑफ हिमालय का आगाज हुआ था। पहली बार यह रैली विभिन्न चरणों में करवाई गई। एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने विजेताओं को बधाई दी। पहली बार यह रैली रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा जैसे खतरनाक रास्तों से होकर गुजरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैली ऑफ हिमालय के चार चरणों के बाद बाइक श्रेणी में मनाली के मोहित ठाकुर रफ्तार के सरताज बने हैं। केरल के सिनन फ्रांसिस को पछाड़ते हुए उन्होंने इस वर्ष की रैली के विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि एक्सट्रीम कार रैली में चंडीगढ़ के सन्नी सिद्धू और कमल सिद्धू की जोड़ी पहले पायदान पर रही। 27 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली में द्वितीय रैली ऑफ हिमालय का आगाज हुआ था। पहली बार यह रैली विभिन्न चरणों में करवाई गई। पहले चरण में कोठी से रोहतांग दर्रा होते हुए रैली ग्रांफू पहुंची। ग्रांफू से रैली वापस मनाली पहुंची। दूसरे चरण में रैली अटल टनल होते हुए बातल और बातल से जिस्पा पहुंची। जबकि तीसरे चरण में मंगलवार को यह रैली जिस्पा से शुरू हुई। दारचा में तकनीकी शिक्षामंत्री रामलाल मारकंडा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
जिस्पा से शुरू हुई यह रैली शिंकुला दर्रा होते हुए लद्दाख की जांस्कर घाटी के गोमोरंजन में संपन्न हुई। इसके बाद रैली का काफिला वापस मनाली पहुंचा। अंतिम चरण के बाद रैली के परिणाम में बाइक श्रेणी का खिताब मनाली के मोहित ठाकुर के नाम रहा। केरल के सिनन फ्रांसिस द्वितीय और कुल्लू के शिवम ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। एक्सट्रीम कार रैली का खिताब चंडीगढ़ के सन्नी सिद्धू और कमल सिद्धू की जोड़ी के नाम रहा। मनाली के हेमराज और अमरदीप राणा की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही, जबकि चंडीगढ़ के हरबिंद्र भोला और चिराग ठाकुर ने जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्सट्रीम मोटर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने विजेताओं को बधाई दी। पहली बार यह रैली रोहतांग दर्रा, शिंकुला दर्रा जैसे खतरनाक रास्तों से होकर गुजरी।
शिंकुला के समी गिरी रैली ऑफ हिमालय की जिप्सी, कोई हताहत नही
रैली ऑफ हिमालय के अंतिम दिन शिंकुला दरे के समीप एक कार रैली के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक मोड़ पर जिप्सी अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.