फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rakesh Tikait statement: Central government should implement MSP guarantee law on the purchase of paddy, apple and maize

Rakesh Tikait statement: पांवटा में राकेश टिकैत बोले- देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए, अग्निपथ योजना के विरोध में हर जिले में होंगे प्रदर्शन

Tue, 21 Jun 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 09:08 PM IST
सार

भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait statement: Central government should implement MSP guarantee law on the purchase of paddy, apple and maize
पांवटा में राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद

विस्तार

 भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एमएसपी गारंटी कानून लागू होना चाहिए। उन्होंने स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग की है। नालागढ़ के चार दिन के दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने नए कृषि कानून तो रद्द कर दिए लेकिन इस दौरान कई किसानों पर केस बनाए थे। कानून रद्द होने के बाद कुछ किसानों के केस वापस नहीं लिए गए हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए अन्यथा किसानों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। किसानों को सस्ता बीच, खाद और कीटनाशक मिले, इसके लिए एजेंडा तैयार करके सरकार के समक्ष रखा जाएगा।उन्होंने नालागढ़ में किसानों से कहा कि हिमाचल के सब्जी और फलों पर निजी कंपनियों ने कब्जा कर रखा है। किसानों को संरक्षण देने और उन्हें जागरूक करने के लिए वह हिमाचल के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में ऑफ सीजन में सब्जी तैयार करने वाले किसानों को उनकी फसल का पूरा पैसा नहीं मिलता है। वह अपनी फसल को मैदानी क्षेत्र की मार्केट में बेचते हैं। बाजार में यह फसल मंहगी बिकती है लेकिन किसानों को पूरा पैसा नहीं मिलता है। प्रदेश सरकार किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दे। उन्होंने कहा कि मक्की की फसल को भी एमएसपी के दायरे में लाया जाए। पिछले वर्ष जहां पर किसानों ने धान को एमएसपी में लाने के लिए आंदोलन किया, वहां पर एमएसपी लागू किया गया जबकि कई स्थानों पर नहीं लागू हुआ। किसानों को अपनी धान की फसल औने पौने दाम में बेचनी पड़ी। इस मौके पर कांग्रेस विधायक लखविंद्र सिंह राणा और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष  बाबा हरदीप सिंह ने टिकैत को भरोसा दिलाया कि यहां के किसान उनके साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन


अग्निपथ योजना के विरोध में 24 जून से हर जिले में होंगे धरने-प्रदर्शन 
सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन  (भाकियू) 24 जून से देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। हर जिले में धरने-प्रदर्शन होंगे। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में केंद्र सरकार को स्पष्ट गाइडलाइन जारी करनी चाहिए। हर रोज नियम बदले जा रहे हैं। इस योजना का कुछ और नाम देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सैन्य प्रशिक्षण ठीक है पर चार साल बाद बेरोजगार होने की चिंता रहेगी। टिकैत ने कहा कि हिमाचल पर्यटकों के लिए सुरक्षित जोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। केंद्र सरकार को सेब, धान, मक्की व गन्ना समेत फसलों की खरीद पर एमएसपी गारंटी लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों-बागवानों के लिए ट्रांसपोर्ट सब्सिडी समेत हर लड़ाई लड़ेंगे। स्थानीय किसान संगठनों को मजबूत किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में टिकैत ने कहा कि यूपी में बुलडोजर चलाने की नीति कुछ हद तक ठीक है पर इसमें भेदभाव ठीक नहीं है। इससे पूर्व टिकैत ने पांवटा पहुंचने पर गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नोटी और कार्यकर्ताओं के साथ गोंदपुर से राजबन के बीच सड़क से ऊंची बन रही जल निकासी नाली स्थल का दौरा भी किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed