फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rakesh Tikait said in Mandi the battle of Himachal Pradesh farmers will be fought till Delhi

Rakesh Tikait Statement: मंडी में राकेश टिकैत बोले- दिल्ली तक लड़ी जाएगी हिमाचल प्रदेश के किसानों की लड़ाई

Thu, 23 Jun 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jun 2022 06:16 PM IST
सार

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों की लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी। किसान संघर्ष संयुक्त मोर्चा हिमाचल के किसानों की समस्याओं का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार से वार्ता करेगा। 

विज्ञापन
Rakesh Tikait said in Mandi the battle of Himachal Pradesh farmers will be fought till Delhi
मंडी में राकेश टिकैत - फोटो : संवाद

विस्तार

 किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों के हितों की लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी। किसान संघर्ष संयुक्त मोर्चा हिमाचल के किसानों की समस्याओं का ड्राफ्ट तैयार कर सरकार से वार्ता करेगा। किसानों के हितों की बात अगर सरकार मान जाती है तो ठीक है, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। हिमाचल में यह एक बड़ा किसान आंदोलन होगा। टिकैत सर्किट हाउस मंडी में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। बल्ह बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक जोगिंद्र वालिया, देवीरूप सैणी और अन्य किसान नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


टिकैत ने बल्ह में प्रस्तावित एयरपोर्ट को कहीं और बनाने की मांग की। कहा कि रेलवे और फोरलेन के लिए जहां भी किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, उन्हें भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार चार गुना मुआवजा दिया जाए। यह भी सर्वे किया जाएगा कि पूर्व में बनी जल विद्युत परियोजनाओं की वर्तमान में हालत क्या है, उनकी वजह से विस्थापित किसानों को मुआवजा मिला है, उनका पुनर्वास और पुनर्स्थापन हुआ है या नहीं। 
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि हिमाचल में मक्की की फसल बड़े पैमाने पर होती है। धान, सब्जियों और फलों पर एमएसपी कानूनों के तहत सब्सिडी दी जाए। अदानी और अंबानी की कंपनियां सेब के दाम गिराकर किसानों बागवानों को उनकी फसलों के उचित दाम नहीं देती हैं। संयुक्त संघर्ष मोर्चा कंपनियों के अधिकार में फूडचेन का विरोध करता है। किसान नेता ने अग्निपथ योजना को नकारते हुए कहा कि इस योजना से युवाओं का मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण होगा। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती। हिमाचल में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इसके किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed