{"_id":"68d256d726fbb572a60d05d4","slug":"rakesh-jamwal-said-modi-govt-gave-relief-on-cement-congress-government-imposed-a-ban-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: राकेश जमवाल बोले- मोदी सरकार ने सीमेंट पर दी राहत, कांग्रेस सरकार ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: राकेश जमवाल बोले- मोदी सरकार ने सीमेंट पर दी राहत, कांग्रेस सरकार ने लगाई रोक
Tue, 23 Sep 2025 01:44 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:44 PM IST
सार
मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि पहले नवरात्रि पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जीएसटी की नई दरों को लागू कर दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने कहा कि पहले नवरात्रि पर केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जीएसटी की नई दरों को लागू कर दिया गया। सीमेंट पर जहां जीएसटी 28 फीसदी था अब 18 फीसदी लिया जाएगा यानी 10 फीसदी का सीधा लाभ, जिससे एक बैग सीमेंट पर 40 रुपये कीमत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से आपदा से ग्रस्त है और लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, सीमेंट के दामों में कटौती होने से जनता को इस कठिन घड़ी में बढ़ी राहत सिद्ध होती।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार, जो बार-बार लगातार लोगों की हितैषी होने का ढोंग रचती है। पिछले कल ही सरकार की ओर से एक अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसमें एजीटी जो पहले प्रति सीमेंट की बोरी 11 रुपये था, उसको बढ़ाकर 16 रुपये कर दिया। इससे प्रति सीमेंट बैग की कीमतों में 5 रुपये का इजाफा हुआ। इससे सिद्ध होता है कि कांग्रेस की सरकार ने केंद्र द्वारा दी गई राहत को जनता तक पहुंचने में विघ्नकारी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन