फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajya sabha sansad indu goswami appointed as bjp mahila morcha rashtriya mahamantri

इंदु का लगातार कद बढ़ने से सियासी गलियारों में नए समीकरण की चर्चा

Wed, 23 Jun 2021 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jun 2021 01:23 PM IST
सार

राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली हाईकमान की ओर से इंदु गोस्वामी को लगातार दी जा रही पदोन्नति को सोची-समझी सियासत के रूप में देख रहे हैं। 

विज्ञापन
rajya sabha sansad indu goswami appointed as bjp mahila morcha rashtriya mahamantri
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में वर्ष 1998 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम की सदस्य रह चुकीं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी 2017 के विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद सियासी ध्रुव के रूप में चमकने लगी हैं। 2022 के विस चुनाव से पहले दिल्ली हाईकमान इंदु गोस्वामी को लगातार पदोन्नति दे रहा है। वर्ष 2017 में इंदु को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। 2020 में राज्यसभा सांसद और अब विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल पहले भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पदोन्नति दी गई।

विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक दिल्ली हाईकमान की ओर से इंदु गोस्वामी को लगातार दी जा रही पदोन्नति को सोची-समझी सियासत के रूप में देख रहे हैं। दरअसल, हिमाचल में भाजपा में लंबे अरसे से कद्दावर महिला नेता का सूखा पड़ा हुआ है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर भी किसी महिला को जिम्मेदारी नहीं मिली। मुख्यमंत्री की कुर्सी भी पुरुष नेताओं के पास ही रही। दिल्ली की सियासत में भी हिमाचल से कोई कद्दावर महिला नेता बड़े पद के लिए नहीं उभरी। कुछ समय से हिमाचल सरकार को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में बैठे हिमाचल के नेताओं को लेकर भी कई चर्चाएं चली रहती हैं। राजनीतिक विश्लेषक इंदु गोस्वामी की पदोन्नति को कुछ इन्हीं सियासी बिंदुओं से जोड़कर देख रहे हैं। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि इंदु गोस्वामी का लगातार कद बढ़ाना हिमाचल की सियासत में नए समीकरण भी पैदा कर सकता है। वर्तमान में दिल्ली की सांगठनिक सियासत में हिमाचल से केवल जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर को ही बड़ी जिम्मेदारी मिली थी। अब तीसरा नाम इंदु गोस्वामी का जुड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद की रेस में आने के बाद शुरू हुआ था विरोध
इंदु वर्ष 2017 में राजनीतिक रूप से उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब हाईकमान ने दिल्ली से उनको पालमपुर हलके से टिकट दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए पालमपुर आकर प्रचार किया था। उस वक्त इंदु गोस्वामी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा का विषय बना था। लेकिन, अपनी ही पार्टी के बीच भारी अंतर्विरोध के चलते इंदु विस चुनाव हार गई थीं।


पालमपुर में सियासी हस्तक्षेप से परेशान रहीं इंदु
2017 में हार के बाद इंदु पालमपुर में कई नेताओं के राजनीतिक हस्तक्षेप से लगातार परेशान रहीं। उन्होंने प्रदेश संगठन के समक्ष दोनों नेताओं की ओर से हस्तक्षेप का मुद्दा कई बार उठाया। महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दिया। पालमपुर भाजपा मंडल ने दो बार इंदु के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व और दिल्ली हाईकमान में शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed