{"_id":"64ec3b884ecf7e17030dd790","slug":"rajnish-name-in-guinness-world-record-for-hip-hop-dance-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guinness World Record: रजनीश का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guinness World Record: रजनीश का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज
Mon, 28 Aug 2023 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:46 AM IST
सार
रजनीश हिपहॉप डांस के 2000 सदस्यीय दल का हिस्सा रहे। इस दौरान अपनी प्रस्तुति के बाद इस दल ने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
रजनीश कुमार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां निवासी रजनीश कुमार ने हिपहॉप डांस में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। नगरोटा सूरियां के बनतुंगली में अशोक कुमार और संतोष कुमारी के घर जन्मे 28 वर्षीय रजनीश ने यह कारनामा मुंबई में एक रियलिटी शो के दौरान किया है।
विज्ञापन
रजनीश ने बताया कि इस शो के दौरान वे हिपहॉप डांस के 2000 सदस्यीय दल का हिस्सा रहे। इस दौरान अपनी प्रस्तुति के बाद इस दल ने गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले हिपहॉप डांस का यह रिकॉर्ड अमेरिका के 1500 सदस्यीय दल के नाम था। रजनीश ने बताया कि वे बीते 10 साल से पेशेवर कोरियोग्राफर और प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी टीम, माता-पिता और सगे संबंधियों को दिया है।
विज्ञापन