{"_id":"5dcc0f818ebc3e5b25085d41","slug":"rajni-patil-statement-over-old-woman-cruelty-case-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के गृह जिले में खुली कानून व्यवस्था की पोल: पाटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के गृह जिले में खुली कानून व्यवस्था की पोल: पाटिल
Wed, 13 Nov 2019 07:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने आरोप लगाया है कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश के सभी राज्यों का रिमोट कंट्रोल अपने पास रखना चाहती है ताकि पूरे देश पर जबरन एकाधिकार कर अपना प्रभुत्व जमाया जा सके।
विज्ञापन
पाटिल ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के विस चुनावों के नतीजों के बाद बनी स्थिति पर भी केंद्र सरकार ने सत्ता हासिल करने को पूरी जोर आजमाइश की। अब राष्ट्रपति शासन को हथियार बनाया।
विज्ञापन
ऐसी क्या मजबूरी रही कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने 48 घंटे का समय दिया, लेकिन शिवसेना और राकांपा को मात्र 24 घंटे की अवधि निर्धारित की गई। कांग्रेस को सरकार बनाने का न्योता ही नहीं दिया।
विज्ञापन
पाटिल ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की ओर से हर जिले में रैलियां की गई हैं। अब शिमला में आज प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में ही बुजुर्ग महिला के साथ हुई ज्यादती ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश पीड़ित बुजुर्ग और उसके परिवार के साथ है।