फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said govt and Congress are chanting the garland of empty treasury.

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सरकार और कांग्रेस जप रही खजाना खाली की माला

Thu, 12 Oct 2023 07:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 07:58 PM IST
सार

राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस जैसे राम नाम की माला जपी जाती है, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली की माला जप रहे हैं। इससे प्रदेश में सभी विकास कार्यों को बंद कर दिया है।
 

विज्ञापन
Rajiv Bindal said  govt and Congress are chanting the garland of empty treasury.
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस जैसे राम नाम की माला जपी जाती है, उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली की माला जप रहे हैं। इससे प्रदेश में सभी विकास कार्यों को बंद कर दिया है। बिंदल ने प्रेस बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने एक साल में प्रदेश के अपने संसाधनों से एक भी नई सड़क का निर्माण नहीं किया है। जितनी सड़कों और पुलों का निर्माण चल रहा है, वह सब केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं के अंतर्गत चल रहा है।

विज्ञापन


इसमें फोरलेन, नेशनल हाईवे का पैसा शत-प्रतिशत केंद्र की मोदी सरकार दे रही है। बिंदल ने कहा कि पिछले एक साल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी नया अस्पताल, एक भी नहीं पीएचसी, एक भी नया हेल्थ सब सेंटर नहीं खोला। न ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेंक्शंड स्ट्रेंथ को बढ़ाया है। भाजपा सरकार ने चिकित्सा संस्थानों को बंद करने का काम किया है और केवल यह कहकर कि प्रदेश सरकार के पास कोई धनराशि नहीं है। 
विज्ञापन


हिमाचल में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा : चेतन
 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि बेरोजगारी को लेकर भारत में पीएलएफएस के माध्यम से सर्वे हुआ। इसमें देश में बेरोजगारी की दर पिछले 6 वर्षो में सबसे कम आंकी गई। उन्होंने कहा कि जुलाई 2022 से लेकर जून 2023 तक बेरोज़गारी दर मात्र 3.2 प्रतिशत रही। अप्रैल से जून 2023 तक एक तिमाही में शहरी बेरोजगारी दर पूरे भारत में सर्वाधिक हिमाचल में बढ़कर 14 प्रतिशत हुई है, जबकि पूरे देश की शहरी बेरोजगारी दर लगभग 6.6 प्रतिशत है। बरागटा ने कहा कि यह साफ दिखलाता है कि केंद्र सरकार की अर्थशास्त्र को लेकर जो पॉलिसी और प्रबंधन है, उसके अच्छे परिणाम आने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed