{"_id":"66828daf585539824704da49","slug":"rajiv-bindal-said-congress-govt-is-protecting-mining-junk-and-chitta-mafia-in-himachal-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: बिंदल बोले- अपराध की घटनाओं ने प्रदेश को दहलाया, बीबीएन गोलीकांड को कबाड़ माफिया का संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: बिंदल बोले- अपराध की घटनाओं ने प्रदेश को दहलाया, बीबीएन गोलीकांड को कबाड़ माफिया का संरक्षण
Mon, 01 Jul 2024 06:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
बिंदल ने कहा कि प्रदेश में गुंडातत्व भयमुक्त हैं। पूरे राज्य में सरकार का भय नहीं है। केवल सामान्य व्यक्तियों, कर्मचारियों और दुकानदारों को भय है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि देवभूमि में अपराध की घटनाओं ने प्रदेश को दहला दिया है। कहा कि बीबीएन में जो गोलियां चली हैं, वह कबाड़ माफिया के संरक्षण में ही चली हैं। प्रदेश में गुंडातत्व भयमुक्त हैं। पूरे राज्य में सरकार का भय नहीं है। केवल सामान्य व्यक्तियों, कर्मचारियों और दुकानदारों को भय है। मुख्यमंत्री की पत्नी देहरा से चुनाव लड़ रही हैं, मगर वह सरकार में नहीं रहेंगी, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की यह कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।
विज्ञापन
रविवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर बिंदल ने कहा कि प्रदेश खनन, कबाड़, चिट्टा, शराब माफिया के गिरफ्त में है। इन सभी माफिया को कांग्रेस सरकार का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि बीबीएन में 1,000 लोगों के सामने मैच देखते हुए गोलियां चलना, बिलासपुर में गोलीकांड और प्रदेश में 1 माह में 5 से ज्यादा गोलीकांड प्रदेश के लिए खतरे की घंटी हैं। सवाल यह है कि इन घटनाओं पर किसकी निगरानी और चौकसी है।
विज्ञापन
बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, दून के विधायक और सीपीएस ने डीसी व एसपी को पहले ही सूचित कर दिया था कि इन क्षेत्रों में अवैध हथियारों वाले लोग पाए गए हैं। फिर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि डेढ़ साल से सरकार हाथ पैर हाथ डालकर बैठी है और हिमाचल की स्थिति भयानक हो गई है। क्या हम नालागढ़ को माफिया का अड्डा बनाना चाहते हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र जनमानस और उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। पत्रकार वार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन