फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said- BJP will siege the assembly on 25th September

Himachal BJP: राजीव बिंदल बोले- 25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगी हिमाचल भाजपा

Mon, 18 Sep 2023 11:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Sep 2023 11:15 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए होगा कि उनकी दस गारंटियां कहां गईं। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal said- BJP will siege the assembly on 25th September
भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल रही है। भारतीय जनता पार्टी और विधायक दल 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन सरकार को जगाने के लिए होगा कि उनकी दस गारंटियां कहां गईं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 10 महीने हो चुके हैं। जब से सरकार आई है, तबसे 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाई है।

विज्ञापन


भाजपा ने डीजल पर सात रुपये की कटौती की थी, पर आते ही कांग्रेस सरकार ने इसको बढ़ा दिया। बिजली, राशन, तेल महंगा कर, महंगाई की मार आदि से प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया। आम जनमानस जो सरकार से अपेक्षाएं रख रहा था, यह सरकार उन अपेक्षाओं पर खड़ी नहीं हो पाईं। कानून-व्यवस्था, महंगाई, गारंटी, विरोधाभास, बदला-बदली की भावना, संस्थान बंद करने, आपदा में मेरा-तेरा करने जैसे मुद्दों पर भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी।

विज्ञापन

कर्मचारी संगठन करेंगे विधानसभा घेराव जिला परिषद संगठन आज भरेंगे हुंकार

उधर, मानसून सत्र में मांगों को लेकर प्रदेश के कई संगठनों के हजारों कर्मचारी विधानसभा के बाहर हुंकार भरेंगे। संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कर्मचारी आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में रैली कर विधानसभा के बाहर प्रर्दशन करेंगे। 19 सितंबर को जिला परिषद कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में कर्मचारी सुबह 11:00 बजे आंबेडकर चौक में एकत्रित होंगे। इस दौरान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मांगों को लेकर कर्मचारियों के बीच अपनी बात रखेंगे और मांगों को पूरा करने के लिए विधानसभा तक रैली निकालेंगे।

20 सितंबर को कोविड-19 कर्मचारी संगठन और 22 सितंबर को शारीरिक शिक्षक संगठन और सीटू यूनियन के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने सशर्त पर सभी संगठनों ने रैली के लिए जिला प्रशासन से मंजूरी ली है। इस दौरान संगठनों की ओर से सार्वजनिक शांति भंग नहीं होनी चाहिए, जिससे कानून-व्यवस्था खराब न हो। विरोध/रैली के दौरान आपातकालीन वाहनों के यातायात के साथ-साथ आम जनता के सुचारू आवाजाही में बाधा नहीं पहुंचानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके अलावा रैली के दौरान लाठी, पाइप, बैनर और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध रहेगा। संवाद
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed