फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said BJP demonstrations will be held in district headquarters on 11th December

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- भाजपा कांग्रेस देगी करारा जवाब, 11 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में होंगे प्रदर्शन

Tue, 05 Dec 2023 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Dec 2023 05:41 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का एक वर्ष पूरी तरह से नाकामयाबी और विफलताओं से भरा रहा है।

विज्ञापन
Rajiv Bindal said  BJP demonstrations will be held in district headquarters on 11th December
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि 11 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। झूठी गारंटियों, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और संस्थानों को बंद करने के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। मंगलवार को डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का एक वर्ष 11 दिसंबर को पूरा होगा। सुक्खू सरकार का यह एक वर्ष नाकामयाबियों और विफलताओं से भरा रहा। एक साल में कांग्रेस की सारी गारंटियां फेल हो गईं और सरकार इस एक वर्ष के पूर्ण होने का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को जिला सिरमौर का नाहन में विरोध प्रदर्शन होगा, जिसके संयोजक पूर्व मंत्री, विधायक और संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी होंगे और सह संयोजक जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता होंगे।

विज्ञापन


मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार होंगे। इसी प्रकार जिला सोलन के विरोध प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद संयोजक, जिला अध्यक्ष सोलन रतन सिंह पाल सह संयोजक, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्य वक्ता होंगे। जिला बिलासपुर के विरोध प्रदर्शन में विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल संयोजक, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान सह संयोजक तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा मुख्य वक्ता होंगे। हमीरपुर में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर संयोजक, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा सह संयोजक तथा पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन


ऊना में विधायक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती संयोजक, जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी सह संयोजक, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी मुख्य वक्ता होंगी। इसी प्रकार चंबा में विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज संयोजक, जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल सह संयोजक, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर भाजपा के मुख्य वक्ता होंगे। किन्नौर में सूरत नेगी संयोजक, यशवंत सिंह जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा संजीव कटवाल प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे। जिला शिमला व जिला महासू का विरोध प्रदर्शन शिमला में होगा, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा होंगे, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलवीर वर्मा, जिला अध्यक्ष शिमला प्रेम ठाकुर व अरुण फाल्टा महासू जिला के सह संयोजक होंगे। मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल करेंगे। मंडी में विरोध प्रदर्शन 12 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed