फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said A gang of friends is spreading corruption in the state, the government is in the grip of maf

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- प्रदेश में मित्रों की टोली फैला रही भ्रष्टाचार, सरकार माफिया राज की गिरफ्त में

Wed, 03 Jul 2024 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jul 2024 06:37 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए सुनहेत में चुनाव प्रचार किया। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal said A gang of friends is spreading corruption in the state, the government is in the grip of maf
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए सुनहेत में चुनाव प्रचार किया। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में मित्रों की सरकार है, यह प्रदेश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। आए दिन सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार माफिया राज की गिरफ्त में है। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के देहरा स्थित राशन गोदाम से करीब एक करोड़ रुपये की कीमत के राशन घोटाले से सब अवगत ही हैं।

विज्ञापन


निगम का देहरा में राशन गोदाम है, जहां से क्षेत्र की 100 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दालें, चीनी, नमक, तेल, गंदम, आटा और चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री पहुंचती है, लेकिन बीते माह गोदाम से करीब एक करोड़ कीमत का राशन गायब हो गया। गोदाम में इस राशन की एंट्री है, लेकिन उचित मूल्य की दुकानों पर यह राशन नहीं पहुंचा। डिपो संचालकों ने जब विभाग से इस बात की शिकायत की तो यह घोटाला उजागर हुआ। 

विज्ञापन

सामने आ रहे सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार सामने आने लगे हैं। सुक्खू सरकार ने विकास के एक भी काम नहीं किए, लेकिन करोड़ों के घोटाले सामने आ गए। सरकार घोटालों का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। मार्केटिंग बोर्ड के सात करोड़ के टेंडर में सभी नियमों की अनदेखी की गई है। जिम्मेदार अधिकारी इस टेंडर को फिर से करने के निर्देश फाइलों पर लिखते रहे, लेकिन टेंडर अवार्ड करने का फैसला भी कई सदस्यों और एमडी की अनुपस्थिति में हो गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि संबंधित अधिकारियों से भी ऊपर कौन है, जो यह कर रहा है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है। इसी तरह का घोटाला हुआ जहां दो लाख की ज़मीन दो करोड़ में एचआरटीसी को बेचे जाने की बात सामने आ रही है, इसमें भी मित्रों का नाम सामने आ रहा है।
 

औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले बीबीएन में अराजकता चरम पर है। माफिया का बोलबाला है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं आम बात है। न्यायालय के बाहर भाड़े के शूटर गोलियां चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बुलाने वाला कोई और नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक का बेटा है। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार अपने ससुराल का जिक्र करते हैं, लेकिन अपने ससुराल में नए कार्यालय खुलवाने, नई सुविधाएं देने के बजाय पहले से चल रहे कार्यालय बंद करवा दिए। पांच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपये से ज़्यादा के विकास कार्य करवाए। होशियार सिंह ने देहरा के लिए जो भी प्रोजेक्ट मांगे उसे जल्दी से जल्दी देने का काम किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि क्या जब तक पत्नी को विधायक नहीं बना देंगे, तब तक मुख्यमंत्री अपने ससुराल का विकास नहीं करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed