फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajendra Thakur resigned after not getting the ticket, said that in the year 2017 the people who worked against Virbhadra were given importance

राजेंद्र का पत्ता कटने पर अध्यक्ष समेत अर्की ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों ने दिए इस्तीफे, सतीश को कमान

Tue, 05 Oct 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सतीश कश्यप की नियुक्ति कर दी है। कश्यप इससे पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं व नगर पंचायत अर्की में दो बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Rajendra Thakur resigned after not getting the ticket, said that in the year 2017 the people who worked against Virbhadra were given importance
प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने दिया इस्तीफा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अर्की विधानसभा उपचुनाव के लिए जैसे ही संजय अवस्थी के नाम की घोषणा हुई तो इसी सीट से टिकट की दौड़ में शामिल राजेंद्र ठाकुर ने नाराजगी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस के सचिव पद से तत्काल इस्तीफा दे दिया। यही नहीं, राजेंद्र का पत्ता काटकर संजय अवस्थी को टिकट मिलने से नाराज अर्की ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों ने भी इस्तीफे दे दिए।  इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर सहित टिकट के दावेदार रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने तुरंत प्रभाव से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सतीश कश्यप की नियुक्ति कर दी है। कश्यप इससे पहले भी ब्लॉक अध्यक्ष रहे हैं व नगर पंचायत अर्की में दो बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की ओर से सतीश कश्यप के नाम नियुक्ति पत्र जारी किया है। गौर हो कि अर्की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर व टिकट के दावेदार रहे राजेंद्र ठाकुर ने दो दिन पहले ही बगावत का बिगुल बजा दिया था। ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुनिहार में बैठक कर पार्टी नेतृत्व को सामूहिक इस्तीफे सौंपे। वहीं, अर्की युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने भी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ने संजय अवस्थी पर 2017 के चुनाव में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में वीरभद्र के खिलाफ काम करने वालों को तव्वजो: राजेंद्र
प्रदेश कांग्रेस सचिव और अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस टिकट की बाजी हार चुके राजेंद्र ठाकुर ने कहा है कि वर्ष 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम करने वालों को तव्वजो दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने हाईकमान के पास भी लिखित शिकायत की थी। हाईकमान से गंभीर मामला उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मंगलवार को इस्तीफा देने के बाद कहा कि जिन लोगों ने वर्ष 2017 से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ काम किया था, उनको अधिमान दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।


उनके साथ ही अर्की ब्लॉक कांग्रेस के 82 पदाधिकारियों सहित अर्की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने भी पद से त्यागपत्र दे दिया है। ठाकुर बताते हैं कि 27 फरवरी, 2019 में अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह ने तत्कालीन प्रभारी रजनी पाटिल को पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा था कि वर्ष 2017 के चुनाव में संजय अवस्थी ने पार्टी विरोधी कार्य किया था। इसके अलावा 20 जनवरी, 2019 को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को भी शिकायत पत्र लिखा था। वहीं, अर्की से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने कहा कि वह वह पार्टी के अनुशासित सदस्य हैं। उन्होंने राजेंद्र ठाकुर के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप क्यों लगाए गए, यह समझ से परे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed