फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajendra Garg said that Government is giving 500 grams of additional sugar to consumers on Diwali

राजेंद्र गर्ग बोले- उपभोक्ताओं को दिवाली पर 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दे रही सरकार

Sun, 31 Oct 2021 04:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 31 Oct 2021 04:55 PM IST
सार

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 50 प्रतिशत और एपीएल परिवारों को 10 प्रतिशत कम दाम पर दालें और आईआरडीपी परिवारों को खाद्य तेलों पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। 

विज्ञापन
Rajendra Garg said that Government is giving 500 grams of additional sugar to consumers on Diwali
 खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी राशनकार्ड धारक  परिवारों को 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एनएफएसए के अंतर्गत आने वाले परिवारों को 50 प्रतिशत और एपीएल परिवारों को 10 प्रतिशत कम दाम पर दालें और आईआरडीपी परिवारों को खाद्य तेलों पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 83 करोड़ की स्कीम स्वीकृत करवाई गई है। घुमारवीं शहर के लिए भी पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए 22 करोड़ की स्कीम तैयार करवाई जा रही है। बम पुल का कार्य जो लगभग 35 वर्षों से लटका था, उसे भी पूरा किया जा चुका है। घुमारवीं क्षेत्र में लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घुमारवीं क्षेत्र से 120 लावारिस पशुओं को नालागढ़ सेंचुरी भेजा जा चुका है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान और प्रेमसागर भारद्वाज उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed