फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajeev Bindal said BJP will protest against the govt in Chaura Maidan

Shimla News: राजीव बिंदल बोले- चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी भाजपा

Sat, 23 Sep 2023 07:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को दस महीने पूरे हो चुके हैं। अभी तक यह सरकार पूरी तरह से फेल है। यह सरकार जनआकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है। 

विज्ञापन
rajeev Bindal said BJP will protest against the govt in Chaura Maidan
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य भाजपा सोमवार को विधानसभा का घेराव करेगी और चौड़ा मैदान में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को दस महीने पूरे हो चुके हैं। अभी तक यह सरकार पूरी तरह से फेल है। यह सरकार जनआकांक्षाओं और अपेक्षाओं की विपरीत चल रही है। जबसे सरकार सत्ता में आई है, तबसे प्रदेश में विकास की गति घट गई है। जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार प्रदेश में विकास को पंख लगाए थे, इस सरकार ने उन पंखों को काट दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की दुख की सरकार ने प्रदेश में 1000 से ज्यादा संस्थान बंद किए हैं। कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, जो नियंत्रण से बाहर है। चंबा हत्याकांड, हिमाचल प्रदेश में बलात्कार, गोलीकांड, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। फिर भी सरकार मौन है। यह सरकार केवल छलावे की है। चुनाव से पहले तो कांग्रेस के नेता अपने आप को खुदा समझ रहे थे कि वे सभी वायदे पूरे कर देंगे पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह सरकार केवल मात्र झूठी साबित हुई है और इसको लेकर भाजपा 25 सितंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन शिमला के आंबेडकर चौक करने जा रही है।
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि 10 महीने का कांग्रेस सरकार का कार्यकाल अव्यवस्था भरा रहा है। प्रदेश में महंगाई बढ़ी है। सीमेंट के दाम दो बार बढ़े हैं। अभी विधानसभा में स्टाम्प ड्यूटी को दस गुना बढ़ाने का प्रस्ताव लाया गया है। यह सरकार प्रदेश के गरीब लोगों के बारे में सोच नहीं रही है और लोगों के लिए यह सरकार केवल मात्र बोझ डालने का कार्य कर रही है। हम साफ कहते हैं अगर केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को मदद ना मिलती तो हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियों और कठिन होती। ऐसा प्रतीत होता है की हिमाचल प्रदेश में अहंकारी राज चल रहा है और इस अहंकार को तोड़ने के लिए विधायक दल एवं भाजपा एक विशाल धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed