फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raj Bhavan Himachal Pradesh open for public thirty rupees entry fees

Raj Bhavan Himachal: आम जनता के दीदार के लिए खुला राजभवन शिमला, देना होगा 30 रुपये शुल्क

Wed, 16 Aug 2023 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Aug 2023 05:35 PM IST
सार

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों, राज्य और बाहरी राज्यों के आगंतुकों को राजभवन में प्रवेश के लिए 30 रुपये शुल्क अदा करना होगा।

विज्ञापन
Raj Bhavan Himachal Pradesh open for public thirty rupees entry fees
राजभवन (बार्नेस कोर्ट)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन को औपचारिक रूप से आम जनता को समर्पित कर दिया है। राजभवन आम जनता के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल ने कहा कि बार्नस कोर्ट 1832 में निर्मित ब्रिटिश समय का एक विरासत भवन है।

विज्ञापन


इसे अब राजभवन के नाम से जाना जाता है। यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। राज्य के स्कूली छात्रों और दस वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए राजभवन में प्रवेश निशुल्क होगा। जिसके लिए उन्हें प्रवेश के समय अपना वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों, राज्य और बाहरी राज्यों के आगंतुकों को राजभवन में प्रवेश के लिए 30 रुपये शुल्क अदा करना होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 60 रुपये होगा। दिव्यांग व्यक्तियों और राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार विजेताओं के लिए प्रवेश निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश शुल्क में 6 छायाचित्र की सॉफ्ट कॉपी और राजभवन ब्रोशर निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रवेश से पहले आगंतुकों को बार्नस कोर्ट के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का वर्णन करने वाली एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। एक समय में किसी भी समूह से 15 व्यक्ति राजभवन में प्रवेश कर सकेंगे। स्कूली विद्यार्थियों के समूह में 30 विद्यार्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed