फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raj Bhavan Himachal Pradesh Open For Public 60 Students Visited on first day

Raj Bhavan Himachal: आम जनता के लिए खुला राजभवन, पहले दिन 60 स्कूली बच्चों ने किया भ्रमण

Sat, 19 Aug 2023 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Aug 2023 06:23 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि मैंने राजभवन के एकाकीपन को तोड़ने का प्रयास किया है ताकि आम आदमी भी राजभवन आ सके और यहां की धरोहर परिदृश्य का अवलोकन कर सके।

विज्ञापन
Raj Bhavan Himachal Pradesh Open For Public 60 Students Visited on first day
स्कूली बच्चों के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। - फोटो : RajBhavanHP

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजभवन को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को स्थानीय स्कूल के 60 बच्चों ने राजभवन का दौरा किया। उन्होंने इस धरोहर भवन और यहां संरक्षित समृद्ध संस्कृति का अवलोकन किया और राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के साथ अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने लोगों और बच्चों के साथ राजभवन पर आधारित एक डाक्युमेंट्री भी देखी। राजभवन अब हर शनिवार और रविवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि राजभवन ऐतिहासिक धरोहर है।

विज्ञापन


मैंने राजभवन के एकाकीपन को तोड़ने का प्रयास किया है ताकि आम आदमी भी राजभवन आ सके और यहां की धरोहर परिदृश्य का अवलोकन कर सके। सबके सहयोग से ही यह निर्णय लिया है। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय से सभी सहमत होंगे। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास को आमजन के लिए खोला था। इसी तर्ज पर उन्होंने भी राजभवन को खोलने का निर्णय लिया है। शिमला समझौता, आजादी से पूर्व की बहुमूल्य वस्तुओं को यहां सहेज कर रखा गया है, जिन्हें अब वह देख सकेंगे।
विज्ञापन


इस धरोहर भवन के वैभव, समृद्धि तथा हिमाचल की संस्कृति को अब वे आसानी से देख सकेंगे। राज्यपाल ने कहा कि 1832 में बना बार्नस-कोर्ट ब्रिटिश काल की धरोहर है, जो अब राजभवन है। इसके निर्माण में भारतीय दक्ष शिल्पियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। इसी भवन में भारत-पाकिस्तान के बीच में 1972 में शिमला समझौता हुआ था। उस समझौते से जुड़ी वस्तुएं आज भी राजभवन में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश करने के लिए यहां करें आवेदन
राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजभवन भ्रमण के लिए व्हाट्सएप नंबर 94183-16617 और लैंडलाइन नंबर 0177-2624152 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल visit.rajbhavan@gmail.com पर भी आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों और 10 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए राजभवन में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इसके लिए उन्हें अपना वैध परिचय पत्र दिखाना होगा। विश्वविद्यालय और कॉलेज के विद्यार्थियों, राज्य और बाहरी राज्यों से आने वाले आगंतुकों को 30 रुपये शुल्क देने पर राजभवन में प्रवेश दिया जाएगा। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 60 रुपये होगा। दिव्यांगजनों, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कृत व्यक्तियों के लिए प्रवेश निशुल्क होगा।

प्राकृतिक आपदा में विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहा हिमाचल
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य विपरीत परिस्थिति से गुजर रहा है। इस आपदा से निपटने के लिए हर व्यक्ति सहयोगी बना है और राजभवन भी अपने स्तर पर राहत देने का काम कर रहा है। राजभवन ने राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से अभी तक 11 वाहन राहत सामग्री के भेजे हैं।


राजभवन से बाहर निकल कर मैंने कई क्षेत्रों का दौरा किया तथा प्रभावितों से भी मिला। उन्होंने कहा कि समय-समय पर केंद्र सरकार को यहां की परिस्थितियों से अवगत करवाते रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले भी मदद की है और विश्वास है कि केंद्र सरकार की टीम ने जो आकलन किया है उसके आधार पर आगे भी मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed