फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rain in shimla and snowfall in atal tunnel rohtang 70 roads closed after snowfall

नए साल के दूसरे दिन शिमला समेत कई जिलों में बारिश, सात डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ पारा

Sat, 02 Jan 2021 08:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Jan 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Rain in shimla and snowfall in atal tunnel rohtang 70 roads closed after snowfall
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहन जाम में फंस गए। - फोटो : अमर उजाला

नए साल के दूसरे दिन ही प्रदेश में मौसम बदल गया है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से जनजीवन पर असर पड़ा है। शनिवार को रोहतांग, जलोड़ी दर्रे समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर साल की पहली बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल से पुलिस ने सैलानियों के 250 वाहनों को बर्फबारी के चलते वापस भेज दिया। शनिवार को राजधानी शिमला सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


बर्फबारी के चलते शनिवार को दो नेशनल हाईवे सहित 70 छोटी-बड़ी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रहीं। 30 बसें भी फंसी हुई हैं। चार और पांच जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सात और आठ जनवरी को धूप खिलने की संभावना है। नौ जनवरी को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी समेत अधिकतर जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के रोहतांग सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से ही शुरू हुआ बर्फबारी का दौर शनिवार को भी जारी रहा। कुफरी में भी शनिवार सुबह हल्के फाहे गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rain in shimla and snowfall in atal tunnel rohtang 70 roads closed after snowfall

रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में ताजा बर्फबारी होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शनिवार सुबह पर्यटक ताजा बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए लाहौल पहुंच गए थे लेकिन, सड़क में फिसलन के चलते हादसों की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 250 पर्यटक वाहनों को वापस भेजा।

उधर, खराब मौसम के बावजूद एनएच अथॉरिटी ने एनएच 305 को बहाल करने का कार्य जारी रखा, लेकिन दोपहर बाद मौसम खराब होने तथा बर्फ के फाहों के गिरने से एनएच अथॉरिटी ने बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया है। धौलाधार की पहाडि़यों पर भी शनिवार को बर्फबारी हुई।

वहीं, छोटा भंगाल में दो से छह सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए भी संजीवनी मानी जा रही है। डलहौजी के डैनकुंड, पोलनहारी, लक्कड़मंडी, कालाटॉप, जुम्हार, दुलाड़ा, भरमौर, किहार और तीसा के ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई।

Rain in shimla and snowfall in atal tunnel rohtang 70 roads closed after snowfall

किन्नौर, कुल्लू और रामपुर उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार सुबह से हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। किन्नौर के छितकुल, कल्पा, नेंसग, आसंरग और कुल्लू के जलोड़ी जोत में हल्की बर्फबारी हुई है। सिरमौर जिले की चूड़धार चोटी के अलावा नौहराधार से सटे जो का बाग की पहाडि़यां बर्फ से लकदक हो गईं हैं। उधर, जिला मंडी में शिकारी देवी, बड़ा देव कमरूनाग में शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। जिले के बरोट, पराशर, जंजैहली, सरोआ और आसपास की पहाडि़यों में बर्फबारी हुई है।

सात डिग्री कम रिकार्ड हुआ अधिकतम तापमान
शिमला। प्रदेश के अधिकतम तापमान में शनिवार को सात से आठ डिग्री की कमी दर्ज हुई। शनिवार को नाहन में अधिकतम तापमान 15.5, भुंतर में 14.3, कांगड़ा में 13.6, ऊना में 13.0, सोलन-बिलासपुर में 11.0, धर्मशाला में 11.6, हमीरपुर में 10.7, चंबा में 10.4, सुंदरनगर में 9.8, शिमला में 8.9, कल्पा में 5.4, डलहौली में 4.7 और केलांग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 

शीतलहर चलने से तापमान में दर्ज होगी कमी
प्रदेश में तीन से छह जनवरी तक शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री की कमी दर्ज होगी। न्यूनतम तापमान भी चार से पांच डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी जिलों में इस दौरान घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी भी जारी की गई है।

Rain in shimla and snowfall in atal tunnel rohtang 70 roads closed after snowfall

एडवाइजरी जारी, सैलानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं  
हिमाचल में छह जनवरी तक मौसम खराब रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा जिला में अधिक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के चलते बिजली, पानी और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने के आसार हैं। सैलानियों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाने की सलाह भी दी गई है।

क्षेत्र                     बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा             20
कोकसर                12
नॉर्थ पोर्टल             10
सिस्सू                   10
केलांग                   8
सोलंगनाला              3

क्षेत्र                         न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                      - 7.3
कल्पा                      - 0.8
चंबा                         1.3
मनाली                       1.4
मंडी                          2.0
ऊना                          2.5
सुंदरनगर                     2.6
धर्मशाला                     3.2
शिमला                       5.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed