फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rain and snowfall prediction for himachal, warning of storm in seven districts

फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार, सात जिलों में अंधड़ की चेतावनी

Tue, 17 Mar 2020 04:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
rain and snowfall prediction for himachal, warning of storm in seven districts
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। उधर, मैदानी जिलों में 23 मार्च तक मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान चढ़ने की संभावना है। वहीं, 21 मार्च सात जिलों में गरज से साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। विभाग के अनुसार 22 मार्च तक शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 
अधिकतम तापमान 27.2, कांगड़ा में 25.3, सुंदरनगर 25.4, भुंतर में 25.1, चंबा में 23.8, हमीरपुर में 23.7, नाहन में 23.0, सोलन  22.2, बिलासपुर में 24.0, धर्मशाला में 18.4, शिमला में 17.8, कल्पा में 13.7, डलहौजी में 10.7 और केलांग में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 

न्यूनतम तापमान

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                -7.5
कल्पा                1.2
मनाली                0.6
कुफरी                3.6
डलहौजी                6.8
शिमला                 6.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed