फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rail will run on Kalka-Shimla track on the lines of Goa, traveling in any train coach on one ticket

हिमाचल: गोवा की तर्ज पर कालका-शिमला ट्रैक पर शुरू होगी रेल सेवा, एक टिकट पर किसी भी ट्रेन के कोच में सफर की छूट

Wed, 23 Jun 2021 02:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Jun 2021 02:00 PM IST
सार

इस रेल सेवा के तहत कालका और शिमला के बीच सैलानी एक ही टिकट पर किसी भी ट्रेन कोच में सफर कर सकेंगे। साथ ही किसी भी स्टेशन पर उतरने के बाद दोबारा किसी दूसरी ट्रेन में बैठ सकेंगे। 

विज्ञापन
Rail will run on Kalka-Shimla track on the lines of Goa, traveling in any train coach on one ticket
कालका-शिमला ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में सैलानियों के लिए चलने वाली ‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ’ बस सेवा की तर्ज पर उत्तर रेलवे कालका और शिमला के बीच ‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ’ रेल सेवा शुरू करने जा रहा है। यूनेस्को की ओर से वर्ल्ड हेरिटेज घोषित कालका-शिमला ट्रैक पर एक जुलाई से यह सेवा शुरू होगी। इस सेवा के तहत कालका और शिमला के बीच सैलानी एक ही टिकट पर किसी भी ट्रेन कोच में सफर कर सकेंगे। साथ ही किसी भी स्टेशन पर उतरने के बाद दोबारा किसी दूसरी ट्रेन में बैठ सकेंगे। 

विज्ञापन


इस सेवा के तहत यात्रियों को सीटों की उपलब्धता के अनुसार किसी भी ट्रेन के किसी भी कोच में सफर करने की छूट मिलेगी। ‘हॉप-ऑन हॉप-ऑफ’ सेवा का टिकट एक दिन, दो दिन या तीन दिन के लिए वैध होगा। जो बस पास की तरह काम करेगा। एक दिन का टिकट व्यस्कों के लिए 500 जबकि बच्चों के लिए 250 रुपये का होगा। टिकट गैर हस्तांतरणीय होंगे और इनकी बुकिंग के समय पहचान पत्र की एक प्रति जमा करानी होगी, जिसे टिकट के साथ संलग्न किया जाएगा। कालका-शिमला सेक्शन के किसी भी स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से यह टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन


सैलानी उठाएंगे सेवा का लाभ
रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक जीएम सिंह और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबाला हरिमोहन के निर्देशों पर एक जुलाई से यह सेवा शुरू की जा रही है। आशा है कि सैलानी रेलवे की इस सेवा का भरपूर लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगी दरें
1 दिन का टिकट   व्यस्क  500, बच्चा 250 रुपये 
2 दिन का टिकट   व्यस्क  800, बच्चा 400 रुपये 
3 दिन का टिकट   व्यस्क  1000, बच्चा 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed