Kangra: बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए इस दिन बहाल होगी रेल सेवा
बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए रेल सेवा बहाल हो जाएगी। रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधक प्रदीप सिंह सैनी ने इसकी समयसारिणी घोषित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर बैजनाथ-पपरोला से जोगिंद्रनगर के लिए रेल सेवा शुक्रवार से बहाल हो जाएगी। रेलवे के वाणिज्यिक प्रबंधक प्रदीप सिंह सैनी ने इसकी समयसारिणी घोषित की है। यहां से दो रेलगाड़ियां रोजाना दौड़ेंगी। इससे पहले 26 सितंबर से बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच रेल सेवा को बहाल किया गया था। इस रेल मार्ग पर पिछले काफी समय से रेलगाड़ियों का संचालन नहीं किया जा रहा था। हाल ही में रेल मंडल फिरोजपुर के मंडलीय रेल प्रबंधक संजय साहू ने रेल मार्ग का तकनीकी की निरीक्षण करने के बाद रेल मार्ग पर रेल चलाई जाने की घोषणा की थी। वहीं, अब पठानकोट से कांगड़ा तक रेल सेवा अभी बहाल होना बाकी है। इस ट्रैक के नूरपूर से रानीताल तक हिस्से पर एक सफल ट्रायल हो चुका है, जबकि रानीताल से आगे कोपलाहड़ के पास क्षतिग्रस्त ट्रैक के चलते इस हिस्से में सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इसके अलावा चक्की पुल के निर्माण कार्य के चलते पठानकोट तक रेल सेवा बहाल होने में अभी और समय लगेगा।
18 से बैजनाथ-जोगिंद्रनगर चलने वाली रेलगाड़ियों की जारी समयसारिणी
पहली रेलगाड़ी बैजनाथ-पपरोला से सुबह 8 बजे चलकर सुबह 9:35 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेगी और यही रेलगाड़ी वापसी में जोगिंद्रनगर से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।दूसरी रेलगाड़ी बैजनाथ-पपरोला से दोपहर एक बजे चलकर दोपहर 2:35 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचेगी और यही रेलगाड़ी वापसी में जोगिंद्रनगर से दोपहर बाद 3:30 बजे चलकर शाम पांच बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। ये दोनों रेलगाड़ियां बीच के आह्जू स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।