{"_id":"64a9656c97326c8176013c38","slug":"rail-motor-car-derails-amid-heavy-rain-all-passengers-are-safe-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भारी बारिश के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पटरी से उतरी रेल मोटर कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भारी बारिश के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पटरी से उतरी रेल मोटर कार
Sat, 08 Jul 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:43 PM IST
सार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर शनिवार को भारी बारिश के बीच शिमला से कालका जा रही रेल मोटरकार पटरी से उतर गई। हादसा रेलवे स्टेशन कोटी-गुम्मन रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
विज्ञापन
रेल मोटरकार पटरी से उतरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर शिमला से कालका की ओर जा रही रेल मोटर कार पटरी से उतर गई। इस दौरान रेल मोटर कार में करीब 14 सवारियां सवार थीं। गनीमत रही कि जिस दौरान पटरी से रेल मोटर कार नीचे उतरी, वैसे ही चालक ने ब्रेक लगा दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया।
विज्ञापन
रेल मोटर कार शनिवार शाम करीब 4:45 बजे कोटी-गुम्मन रेलवे स्टेशन के बीच पटरी से उतरी। ट्रैक के बाधित होने के कारण कालका आने वाली ट्रेनें धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर ही रोक दी गईं। इसके बाद बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सवारियां बारिश में ही बीच जंगल में फंसी रहीं।
विज्ञापन
इसके बाद सवारियों को सड़क तक रेलवे बोर्ड के कर्मचारियों ने पहुंचाया। वहीं कोटी रेलवे स्टेशन के समीप मलबा गिरने से भी परेशानी आई है। उधर, रेलवे अधिकारी ने बताया कि गुम्मन-कोटी रेलवे स्टेशन के बीच रेल मोटर कार के दो पहिये पटरी से उतर गए। इसके बाद कालका जाने वाली सभी ट्रेनें धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोक दी गईं। रात करीब सवा आठ बजे ट्रैक बहाल हुआ। इस वजह से कालका जाने वाली तीन ट्रेनें देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन