{"_id":"646e02248196b4c44f0f9101","slug":"rahul-gandhi-tweet-on-new-parliament-building-inauguration-by-pm-narendra-modi-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: संसद का उदघाटन राष्ट्रपति से न करवाना संवैधानिक पद का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: संसद का उदघाटन राष्ट्रपति से न करवाना संवैधानिक पद का अपमान
Thu, 25 May 2023 10:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 25 May 2023 10:13 AM IST
सार
राहुल गांधी ने लिखा है कि राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना-यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश भर में संसद के नए भवन के उद्घाटन मामले को लेकर गरमाई राजनीति में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी कूद गए हैं। बुधवार को राजधानी शिमला से सटे छराबड़ा की वादियों से राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने लिखा है कि राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना-यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है। मंगलवार सुबह राहुल गांधी शिमला पहुंचे हैं।
विज्ञापन
यहां अपनी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के घर पर ठहरे हुए हैं। राहुल सोमवार रात को नई दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रक में सवार होकर आए। अंबाला में कुछ देर ट्रक रोककर राहुल ने गुरुद्वारे में माथा भी टेका।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शिमला तक का सफर राहुल गांधी ने कार में किया। राहुल गांधी का आगामी कुछ दिनों तक शिमला में ही रूकने का कार्यक्रम है।