फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra will reach Punjab-Himachal border this evening

Bharat Jodo Yatra: आज शाम पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Tue, 17 Jan 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Jan 2023 11:06 AM IST
सार

राहुल गांधी 18 जनवरी को दोपहर बाद 4:00 बजे कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत मलोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 जनवरी सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में होगी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra will reach Punjab-Himachal border this evening
भारत जोड़ो यात्रा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार शाम पंजाब-हिमाचल के बॉर्डर पर पहुंचेगी। 18 जनवरी को सुबह 7:00 बजे यात्रा 124वें दिन प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश करेगी। यात्रा के दौरान प्रदेश में 23 किलोमीटर का पैदल सफर तय होगा। सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से नूरपुर के लिए रवाना हुए। मंगलवार को दिन में मुख्यमंत्री इंदौरा जाकर तैयारियों का जायजा लेंगे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार को इंदौरा के कंदरौड़ी पहुंचकर यात्रा के प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


राहुल गांधी 18 जनवरी को दोपहर बाद 4:00 बजे कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत मलोट में जनसभा को संबोधित करेंगे। 18 जनवरी को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल में होगी। 18 जनवरी को सुबह पंजाब और हिमाचल के बार्डर पर मानसर टोल बैरियर पर सुबह 7:00 बजे फ्लैग हैंडिंग सेरेमनी होगी। यहां से राहुल काठगढ़ मंदिर, इंदौरा होकर करीब 253 किलोमीटर का पैदल सफर कर मलोट पहुंचेंगे। शाम को यात्रा पंजाब के पठानकोट पहुंचेगी। यहीं राहुल गांधी का रात्रि कैंप लगेगा। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि प्रदेश के मंत्री, विधायक और पार्टी सभी पदाधिकारी भारी संख्या में यात्रा में शामिल होंगे। 18 जनवरी को सुबह 6:30 बजे पंजाब से यात्रा शुरू होगी। जो लोग पैदल चलने में सक्षम होंगे, वे यात्रा के साथ चलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed