फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Quota of pulses did not reach ration depots, consumer worried

Sirmour News: राशन डिपुओं में नहीं पहुंचा दालों का कोटा, उपभोक्ता परेशान

Thu, 17 Aug 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 06:00 PM IST
सार

 सिरमौर जिले की उचित मूल्य की दुकानों में दालों की खेप नहीं पहुंची है। आधा महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन
Quota of pulses did not reach ration depots, consumer worried
दालें(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की उचित मूल्य की दुकानों में दालों की खेप नहीं पहुंची है। आधा महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पाया है। उपभोक्ता दालों के लिए रोजाना डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। खासकर ऐसे उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं, जो राशन के लिए डिपुओं पर निर्भर हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस बार दालों का टेंडर देरी से होने के कारण डिपुओं में खेप नहीं पहुंच पाई है। जिले में 1.25 लाख राशन कार्ड धारक हैं। आए दिन डिपुओं में राशन को लेकर उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पिछले माह जुलाई के अंतिम दिनों में पीओएस मशीनें हांफने से कई उपभोक्ता राशन से वंचित रह गए। सैकड़ों उपभोक्ताओं को इस माह पिछला कोटा भी नहीं मिला।
विज्ञापन


इन दिनों भी कई डिपुओं में पोस मशीनों में सर्वर की दिक्कत आ रही है। इससे भी उपभोक्ता को राशन लेने के लिए बार-बार डिपुओं के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। वहीं, पूरा राशन न मिलने से उपभोक्ताओं की परेशानी ज्यादा बढ़ रही है। राशन कार्ड धारक रतन सिंह, डिंपल ठाकुर, संजयपाल, आलोक चौहान आदि ने बताया कि पहले ही डिपुओं में पूरा राशन न मिलने से परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मशीनों में सर्वर की दिक्कत से बचा राशन लेने के लिए भी उपभोक्ता परेशानी झेल रहे हैं। डिपुओं में उड़द, मलका और चना की दालें न मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। राज्य खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के जिला नियंत्रक विजय सिंह ने बताया कि टेंडर में देरी से दालों का कोटा नहीं पहुंचा है। इस बारे उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द दालें डिपुओं में पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed