फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Quickly restore essential services including obstructed roads due to snowfall: Jairam

बाधित सड़कों सहित आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करें अधिकारी: जयराम

Wed, 08 Jan 2020 04:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Quickly restore essential services including obstructed roads due to snowfall: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिला उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को राज्य में हिमपात के कारण बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित सभी प्रमुख सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कहा कि अस्पतालों और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द बहाल करने को कहा।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली के लिए सभी विभागों को एक-दूसरे से विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में उपायुक्तों को पर्यटकों और आम जनता को सावधानी से वाहन चलाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा। उन्होंने लोगों से बर्फबारी के दौरान सचेत रहने तथा सरकार व प्रशासन से सहयोग की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed