फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Quarantine centers in 722 schools and 12 colleges in Himachal, education department demands from the govt

हिमाचल के 722 स्कूलों और 12 कॉलेजों में क्वारंटीन केंद्र, शिक्षा विभाग ने सरकार से की ये मांग

Wed, 08 Jul 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Quarantine centers in 722 schools and 12 colleges in Himachal, education department demands from the govt
शिक्षा विभाग

हिमाचल में अभी भी 772 सरकारी स्कूलों और 12 कॉलेज बाहरी राज्यों से आए लोगों को रखने के लिए संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज कर शिक्षण संस्थानों को क्वारंटीन केंद्रों से मुक्त करने की मांग की है। शिक्षण संस्थानों में गतिविधियां शुरू करने के लिए सैनिटाइजेशन के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होने का तर्क देते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार को भेजे प्रस्ताव में बताया गया है कि कांगड़ा में पांच कॉलेज, शिमला में एक, सोलन-बिलासपुर और हमीरपुर में दो-दो कॉलेजों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों के तौर पर प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 211 हाई और 561 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों को ठहराया जा रहा है। बिलासपुर में 124, चंबा में 131, हमीरपुर में 160, कांगड़ा में 16, कुल्लू में 115, मंडी में 134, शिमला में 16, सिरमौढर में 3, सोलन में 45 और ऊना जिला में 28 स्कूलों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


रोस्टर प्रणाली से शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने की तैयारी
स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों को 13 जुलाई से बुलाने की तैयारियों ने भी जोर पकड़ लिया है। एक साथ सभी शिक्षकों को बुलाने की जगह इसके लिए रोस्टर बनाने का विकल्प तैयार किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने 13 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई को मजबूती के साथ शुरू करने के लिए शिक्षकों को बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव में शिक्षकों की ओर से क्लासरूम से पढ़ाई करवाने का वीडियो बनाकर बच्चों को भेजने के विकल्प पर विचार चल रहा है। इस तकनीक से शिक्षक ब्लैक बोर्ड पर पाठ पढ़ाकर उसका वीडियो बनाएंगे। जिसे व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से भेजा जाएगा। हालांकि इसको लेकर अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed