{"_id":"5e9707408ebc3e774e11311d","slug":"qrt-pcr-machine-for-covid-19-testing-in-tanda-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी कांगड़ा में पहुंची क्यूआरटी मशीन, कोरोना वायरस की जांच में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएमसी कांगड़ा में पहुंची क्यूआरटी मशीन, कोरोना वायरस की जांच में आएगी तेजी
Thu, 16 Apr 2020 09:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Apr 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की जांच में तेजी आएगी। सीएसआईआर -आईएचबीटी संस्थान पालमपुर ने मेडिकल कॉलेज को क्वालिटेटिव रियल टाइम पॉलिमरेज चेन रिएक्शन (क्यूआरटी-पीसीआर) मशीन दी है। इससे कोरोना वायरस के टेस्ट में तेजी आएगी। सीएसआईआर के पास ये मशीन पहले से मौजूद थीं। अब सीएसआईआर ने यह मशीन टांडा मेडिकल कॉलेज को दी है।
विज्ञापन
इससे टांडा मेडिकल कॉलेज में इस बीमारी के परीक्षण क्षमता को मजबूती मिलेगी। हालांकि, टांडा में इसके टेस्ट हो रहे हैं, लेकिन इस मशीन के टांडा पहुंचने पर इसके परीक्षण में और तेजी आएगी। इसे लेकर दोनों संस्थानों में एक समझौता हुआ है। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी के अनुसार यह सुविधा सीएसआईआईर की ओर से कोविड-19 परीक्षण क्षमता बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन
उधर, सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि क्यूआरटी अत्यधिक संवेदनशील उपकरण है, जो लक्षित नमूनों में वायरल आरएनए की निम्न मात्रा का भी पता लगा सकता है। कहा कि अब दोनों संस्थान इस वायरस के सिक्वेंसिंग कार्य के लिए भी मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन