फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   QFX trade Limited 210 crore rupee share market fraud two accused arrested

Himachal News: मंडी पुलिस ने पकड़े दो आरोपी, कंपनी के डेढ़ दर्जन से अधिक खाते फ्रीज

Thu, 09 Nov 2023 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Nov 2023 07:29 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने वीरवार को मंडी में पत्रकारों को बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फाॅरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी। वह इसके लिए अधिकृत नहीं थी।

विज्ञापन
QFX trade Limited 210 crore rupee share market fraud two accused arrested
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंडी सौम्या सांबशिवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्यूएफएक्स मामले में मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपी पकड़े हैं। पुलिस ने एक आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा। शातिर विदेश भागने की तैयारी में था। दूसरा अंबाला से पकड़ा। चंडीगढ़ के अलावा नेटवर्क देश के चार राज्यों में फैला था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्य जुटा रही है। आरोपियों की पहचान दिनेश चोपड़ा निवासी अंबाला हरियाणा और चंद्रमोहन निवासी दिल्ली के रूप में हुई। इनमें चंद्रमोहन दुबई भागने की फिराक में था। आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सैकड़ों लोगों को ठगा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- अब शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर ठगी, कंपनी के दो दफ्तर किए सील
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवन ने वीरवार को मंडी में पत्रकारों को बताया कि क्यूएफएक्स कंपनी फाॅरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर काम कर रही थी। वह इसके लिए अधिकृत नहीं थी। पुलिस ने कंपनी के डेढ़ दर्जन से अधिक खाते फ्रिज कर दिए हैं। खातों में करीब 30 लाख रुपये हैं। कुछ फ्लैट और अन्य संपत्ति भी सीज की जा रही है। कंपनी के दो कार्यालय भी सील किए हैं। शातिर निवेशकों से धनराशि लेकर मात्र पांच प्रतिशत ही निवेश करते थे और बाकी 95 प्रतिशत राशि इधर-उधर ही घुमाकर काम चलाते थे। शुरुआती निवेश राशि 40 हजार रुपये रखी गई थी, लेकिन अधिकतर ने राशि लाखों में ही लगाई थी। बता दें कि क्यूएफएएक्स नाम की एक कंपनी का मुख्यालय जीरकपुर में था। जबकि नागचला (मंडी) में इसकी ब्रांच थी। कंपनी कम समय में हाई रिटर्न का दावा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed